डीएम बनकर लोगों से करता था ठगी, गिरफ्तार

  • यूपी में पुलिस की वेबसाइट से एफआईआर लोड कर लोगों को बनाता था अपना शिकार

नोएडा । पुलिस की वेबसाइट से एफआईआर अपलोड करके पीड़ितों को फोन करके कलेक्टर और पुलिस का बड़ा अधिकारी बनकर उनसे संपर्क कर, उनके मुकदमे में मदद करने के नाम पर ठगी करने वाले एक बदमाश को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रदीप पुत्र मुलायम ने कल थाना सेक्टर 63 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बाला यादव नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ है।

वह मेडिकल करवा कर घर लौट रहे थे, तभी एक व्यक्ति का फोन आया तथा उसने कहा कि मैं जिला कलेक्टर बोल रहा हूं। आरोपी ने उससे कहा कि वह अगर 3 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर देगा तो वह उसके मुकदमे में उसकी मदद करेगा। पीड़ित ने जब पैसे देने इंकार किया तो कथित कलेक्टर ने उसके साथ गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज वीरेंद्र यादव पुत्र पहलवान यादव निवासी जनपद टिकट गढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह यूपी पुलिस के एप से एफआईआर अपलोड करता है, तथा पीड़ितो से संपर्क कर उनकी मदद करने के बहाने उन्हें अपने झांसे में लेता है। खुद को वह आईएएस, आईपीएस अधिकारी बताकर पीड़ितों को अपने जाल में फंसता है, तथा उनसे रकम ऐठ लेता है। उन्होंने बताया कि इसने इस तरह की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

नोएडा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान में पकड़ी 90 लाख की नकदी
किसान एकता संघ के बैनर तले दनकौर कस्बे में व्यापारियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च
सरकार की योजना गड्ढा मुक्त रोड का पालन करें लापरवाह अधिकारी- ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट
Aryan Khan Bail LIVE Updates: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान आर्थर रोड जेल से हुए रिहा
विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
जापानी निवेशकों की YEIDA में रुचि, मेडिकल डिवाइस पार्क में संभावनाओं का जायजा
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ATS हैप्पी ट्रेल्स और अमात्रा होम्स के निवासियों ने पहलगाम हमले के खिलाफ निकाला ...
भारतीय गोल्फ संघ ने पुरुषों के एमेच्योर नेशनल स्कॉड के लिए राष्ट्रीय शिविर का किया आयोजन
9 सितंबर को होगी यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, रखे जाएंगे यह प्रस्ताव, पढ़ें पूरी खबर
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया संविधान दिवस, शिक्षकों का किया सम्मान
सुपरसोनिक मार्केटिंग के डायरेक्टर राजेश जैन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
तुगलपुर में गूंजा सौहार्द का संदेश: होली मिलन और रोज़ा इफ़्तार एक मंच पर, सैकड़ों लोग बने गवाह
एनटीपीसी ने मीडिया के साथ किया संवाद, क्षेत्र में कर रहा है सामाजिक कार्य, नवीनीकरण ऊर्जा की ओर बढ़ा...
महिला सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है गौतम बुद्ध नगर पुलिस: लक्ष्मी सिंह दुर्गा नवरात्रि में महिला सुरक...
किसान सभा ने रखीं अपनी मांगें, आंदोलन सफल बनाने के लिए कई गांवों में चलाया जन-जागरण अभियान