शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर व्याख्यान सत्र का आयोजन

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डवलपमेंट सेल ने पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर व्याख्यान सत्र का शुभारंभ डॉ मोहित साहनी ने किया और कहा कि आज के ही दिन चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करते हुए आज के दिन को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया गया। इस वर्ष की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना है, जो देश के अविश्वसनीय अंतरिक्ष अन्वेषण इतिहास का सम्मान करता है।

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार ने कहा कि चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था। भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी ने भी इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह मील का पत्थर साबित होने वाला प्रोजेक्ट साबित हुआ है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही कि हमारे छात्र स्पेस की ज्यादा ज्यादा जानकारी मिले उन पर शोध करके अगले आयाम पर ले जाए।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट संजय बत्रा ने कहा कि भारत स्पेस एज में कदम रख चुका है,अंतरिक्ष में रॉकेट उड़ा रहा है। सूर्य का गहन अध्ययन करने के लिए आदित्य एल वन मिशन रवाना कर चुका है। अगले साल स्पेस में अंतरिक्ष यात्री भेजने की दिशा में काम हो रहा है।

इस दौरान डॉ मुनेंद्र सिंह, डॉ अशोक कुमार,डॉ जयदेव शर्मा,डॉ अविनाश कुमार,डॉ संध्या गुप्ता समेत प्रोफेसर मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान के तहत 500 पौधे लगाए
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क विकास के नाम पर मांगे वोट
अयोध्या: राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम दौर में, राम भक्तों को दिखाया गया अब तक का निर्माण...
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, में नवप्रवेशित पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन क...
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव
ओखला पक्षी विहार में मनाया गया विश्व विश्व पर्यावरण दिवस
कस्बे को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे:लता सिह 
विशाल भंजन संध्या के साथ सूरजपुर में प्राचीन कालीन बाराही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज
मेवाड़ में "कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम" विषय पर कार्यक्रम आयोजित
किसान एकता संघ के बैनर तले एनपीसीएल कार्यालय पर हुई  महापंचायत
जिला अस्पताल को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिली 6 और एम्बुलेंस 102।
दौरा: पीएम मोदी इसी महीने जा सकते हैं अमेरिका, बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद होगी पहली मुलाकात
जिले के अलग-अलग सेक्टरों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
स्कूल, नर्सिंग होम और अस्पताल के 12 भूखंडों की योजना लांच