साइबर क्राइम में अपराधी दिखाई नहीं देताः दया शंकर सिंह, आइआइएमटी कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा: साइबर क्राइम तेजी के साथ बढ़ रहा है। साइबर अपराध करता कोई है और इस क्राइम के लिए किसी निर्दोष को पकड़ लिया जाता है, क्योंकि अपराध इतनी चालाकी से किया जाता है कि दोषी व्यक्ति किसी को दिखाई नहीं देता है। यह बातें यूपी सरकार में परिवहन परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह आईआईएमटी कॉलेज में कही। वह आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम के संबोधन में उन्होंने कहा कि यूपी में साइबर क्राइम को रोकने के लिए काफी काम हो रहा है। आईआईएमटी कॉलेज की तरफ से ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’ जो काम हो रहा है वह सराहनीय है। मंत्री दया शंकर का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। इस मौके पर डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन स्कैन का नया तरीका है। जिसकी मदद से साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। यह स्कीम्स इस हद तक पीड़ित को परेशान करते हैं कि वह किसी की मदद नहीं ले पता है और न सच्चाई का पता कर पता है, पूरे स्कैन के दौरान पीड़ित को नजरों के सामने रखा जाता है। दूसरी तरफ पूर्व आईपीएस और सीओई-डीएफआईआर के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि “सीओई-डीएफआईआर सिर्फ एक प्रशिक्षण मैदान नहीं है, बल्कि एक क्रूसिबल है जहां अगली पीढ़ी के साइबर रक्षकों को तैयार किया जाएगा। हमारा लक्ष्य साइबर अपराधियों से आगे रहना और सभी के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाना है। इस मौके पर इन्क्यूबेशन के महाप्रबंधक मयंक राज, हर्षवर्धन, सौम्या, निशांत, बिट्टू सहित साइबर के कई एक्सपर्ट मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

41st ISPPD conference in ITS Dental College
उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत बोले, संवैधानिक कारणों से दिया इस्तीफा
महर्षि पाणिनी वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में दी जा रही है वेद -वेदांग के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान-विज्...
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
आईआईएमटी कॉलेज छात्रवृत्ति पाकर छात्रों के चेहरे खिले
ग्रामीण विकास को लेकर जीपी डीपी योजना तैयार
कोरोना के खिलाफ जंग: 15 अगस्त तक पूरे देश को वैक्सीनेट करने की तैयारी, घर-घर टीकाकरण के लिए केंद्र न...
Indian Railways: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा एलान, अपराध पर ऐसे लगेगी लगाम!
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घोषणा से पहले हलचल तेज
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
नवोन्मेष के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों में ज्ञान का आदान-प्रदान जरूरी: टीजी सीताराम
ITS Engineering College : Expert talk on “Programming with Pointers”
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गौतमबुद्ध नगर कोरोना की चपेट में, अदालत बंद किया गया
राज कुंद्रा के वकील का बयान, कहा, 'उनकी फिल्में अभद्र, लेकिन एडल्ट नहीं', पढ़ें पूरी खबर
स्टेन स्वामी की मौत का जिम्मेदार कौन?