आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी ने दिया ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा:- आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में बुधवार को समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय एक ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपा। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी सहित अन्य समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा किभाजपा आरक्षण विरोधी है और धीरे-धीरे उसे समाप्त करना चाहती है। आरक्षण में वर्गीकरण भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों, वंचितों, शोषितों और पिछड़ों से छल कर रही है और संविधान में मिले उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।

समाजवादी पार्टी आरक्षण में किया जा रहे वर्गीकरण का पुरजोर करते हुए दलित वंचित शोषित और पिछड़ों अधिकारों से किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं करने देगी। इस मौके पर समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष हुकम सिंह भारती ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा एससी-एसटी समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है, भाजपा सरकार उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास कर रही है। देश में आरक्षण खत्म करने की साजिश की जा रही है।

इस मौके पर समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल आर्यन ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय को अपने असंवैधानिक फैसले पर पुनर्विचार करते हुए फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। आरक्षण वर्षों से भेदभाव का दंश झेल रहे समाज को मुख्य धारा में जोड़ने का एकमात्र साधन है। कुछ मनुवादी मानसिकता के लोग आरक्षण को समाप्त करने की साजिश करने में लगे हुए है।

इस मौके पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, राकेश गौतम एडवोकेट, मुकेश सिसोदिया, यूनुस प्रधान, लाल सिंह गौतम, कपिल ननका सैफी, हरवीर प्रधान, रोहित मत्ते गुर्जर, श्याम सिंह भाटी, विष्णु सिंह, नवीन भाटी, विनीत यादव, योगेश गौतम, सुभाष भाटी, दिगंबर गौतम, वकील सिद्दीकी, गौरव भाटी, मुरारी लाल गौतम, सतीश गौतम, ब्रह्मपाल भाटी, सतपाल यादव, राहुल गौतम, महेश जाटव चेयरमैन, गगन प्रकाश, ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यमुना का बढ़ता जलस्तर: डीएम मेधा रूपम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों में तेजी ...
अपर मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में जल्द शुरू होगा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण कार्य, 30 जून से पहले ...
शारदा विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रों ने मनाया नववर्ष
कनेक्टिविटी का रिकॉर्ड स्थापित करेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पड़ने वाला दबाव घट...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 को "सस्टेनेबल सेलिब्रेशन" के रूप में मनाया
बिजली संकट ; एक्‍शन में केंद्र, अब इस तरह से होगा राज्‍यों की समस्‍या का समाधान, प्‍लान तैयार
ग्रेटर नोएडा की छात्रा ने "बाल काव्य प्रतियोगिता" में बढ़ाया जनपद का मान
ISKCON Dadri में श्रीमद्भागवतम कथा का दूसरा दिन: अनंतसेश प्रभु ने सिखाई 'मृत्यु की कला'*
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन
ग्रेनो प्राधिकरण पर आंदोलनरत किसानों की महापंचायत को कॉमरेड वृंदा करात ने किया संबोधित
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
Mygov राजदूतों में चुने जाने पर अनिरुद्ध त्यागी सम्मानित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27वें सीईसी-यूजीसी शैक्षिक फिल्म महोत्सव का शुभारंभ
इंडियन हैंडीक्राफ्ट का बड़ा मेला: 16 से 20 अक्टूबर, ग्रेटर नोएडा में देखिए 3000+ शिल्पकारों के खास क...
एक्शन में सीएम योगी, हाथरस पहुंचकर खुद संभाला मोर्चा