जेवरात बनाने वाली कंपनी से 2 किलो सोना चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

नोएडा । थाना फेस-2 पुलिस ने विशेष निर्यात जोन मे स्थित सोने के जेवरात बनाने वाली कंपनी से करीब 2 किलो सोना चोरी करने के मामले में तीन लोगों को आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 800 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विशेष निर्यात जोन में स्थित एक कंपनी के अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी सोने की जेवरात बनाकर विदेश भेजती है।

आगरा के रहने वाले एक व्यक्ति को 18 कैरेट का 2 किलो सोना जेवरात बनाने के लिए दिया गया था। उन्हें कंपनी के अंदर ही बैठकर जेवरात बनाने थे, लेकिन उन्होंने कंपनी से सोना चोरी कर लिया तथा भाग गए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करी पुलिस ने आज देवा, हरीश सहित तीन लोग गिरफ्तार किया है। इनके पास ही 22 कैरेट का करीब 800 ग्राम सोना बरामद हुआ है। उन्होने बताया कि आरोपियों ने 18 कैरेट सोना को गला कर 22 कैरेट का बना दिया है।

यह भी देखे:-

नगर पंचायत दनकौर से भाजपा प्रत्याशी राजवती देवी ने किया नामांकन
ग्रेटर नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन
बच्चों ने पेपर क्विलिंग आर्ट के माध्यम से बनाई सुंदर राखियां
इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 अगस्त से "इंडियन डीजे एक्सपो-2023 का आयोजन
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबन्ध निदेशक से की मुलाकात, विद्युत स...
दलित युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो दबंग गिरफ्तार
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी रेड टीम बनी विजेता
तीनों प्राधिकरणों की नीतियों में लाई जाएगी एकरूपता : मनोज सिंह
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया फिजियोथेरेपी कैम्प
नोएडा में विश्व पर्यावरण दिवस पर मिनी मैराथन का आयोजन
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस