यमुना प्राधिकरण में कामर्शियल भूखंड व फुट प्रिंट की योजना लांच

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास कामर्शियल हब विकसित करने और फुटप्रिंट बढ़ाने और उसे उन्नति की नई दिशा प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। प्राधिकरण सेक्टर-22डी तथा सेक्टर-22ए में कामर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ाने के लिए नई स्कीम लाई गई है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा लायी गई यह स्कीम 5 प्रकार के शॉप्स व 6 प्रकार के कामर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यीडा द्वारा अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम समेत तमाम प्रकार की भू आवंटन स्कीमें लाई गई हैं जिनको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और माना जा रहा है कि यह स्कीम भी कामर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। मौजूदा स्कीम के अंतर्गत 31.22 स्क्वेयर मीटर से लेकर 116.33 स्क्वेयर मीटर सुपर एरिया वाले शॉप्स व 112 स्क्वेयर मीटर स्कीम के अंतर्गत यीडा के सेक्टर-22 डी में 5 प्रकार के शॉप्स आवंटन के लिए उपलब्ध होंगे।

इनमें एसआर-111 व एसआर-113 आर 31.22 स्क्वेयर मीटर एरिया के हैं और इनका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.19 करोड़ निर्धारित किया गया है। वहीं, एसआर-101 व एसआर-201 का कुल क्षेत्रफल 116.33 स्क्वेयर मीटर एरिया है, जिसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम क्रमशः 4.44 व 2.06 करोड़ रुपए रखा गया है। इसी प्रकार, एसआर-202 का क्षेत्रफल 105.4 स्क्वेयर मीटर है और इसका रिजर्व प्राइस पर प्रीमियम 1.87 करोड़ निर्धारित

किया गया है। दूसरी ओर, सेक्टर 22 ए में कामर्शियल फुटप्रिंट प्लॉट्स की भी अलग अलग केटेगरीज हैं। इनमें कामर्शियल फुटप्रिंट नंबर-5 व 7 के प्लॉट्स का सुपर एरिया 112 स्क्वेयर मीटर है और रिजर्व प्राइस पर इनका टोटल प्रीमियम 3.05 करोड़ निर्धारित है। वहीं, कामर्शियल फुटप्रिंट नंबर-10, 12 व 13 के प्लॉट्स का सुपर एरिया 124 वर्ग मीटर है, जबकि रिजर्व प्राइस पर इनका टोटल प्रीमियम अमाउंट 3.38 करोड़ निर्धारित किया गया है। सेक्टर 22 ए के ही कामर्शियल फुटप्रिंट नंबर 22 के प्लॉट का सुपर एरिया 140 वर्ग मीटर है और रिजर्व प्राइस पर इसका टोटल

से लेकर 140 स्क्वेयर मीटर सुपर एरिया प्रीमियम अमाउंट 3.81 करोड़ निर्धारित है। इन सभी प्लॉट्स व शॉप्स के लिए आवेदनकर्ता 6 सितम्बर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शानदार कनेक्टिविटी और प्राइम लोकेशन बनाता है स्कीम को खास

इस स्कीम के बारे में यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सभी प्लॉट्स व शॉप्स को ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटित किया जाएगा जिसमें बैंकिंग पार्टनर की भूमिका आईसीआईसीआई बैंक निभा रहा है। ये सभी शॉप्स व प्लॉट्स शानदार कनेक्टिविटी से जुड़े हैं और प्राइम लोकेशन पर बेस्ड हैं। ये प्लॉट्स व शॉप्स नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क तथा डेडिकेटेड एमएसएमई ऐपरल व टॉय पार्क की क्लोज प्रॉग्जिमिटी पर स्थित हैं। साथ ही, यमुना एक्सप्रेस वे के पास स्थित होने के कारण ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेस वे के साथ भी इन्हें कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

यह भी देखे:-

अस्तौली में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कूड़े से बनेगी सीएनजी
जेवर में कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालत जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
फूमियो किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, वैक्सीन मंत्री तारो कोनो को मिली हार
यमुना प्राधिकरण पर चला रहा सुपरटेक अपकंट्री फ्लैट खरीदारों का धरना समाप्त
गलगोटिया विश्वविद्यालय और सैमसंग C&T के बीच शिक्षा और कौशल विकास को सशक्त बनाने के लिए समझौता
साया ग्रुप ने साया साउथ एक्स में कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य उत्सव की शुरुआत
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण पर अहम बैठक सम्पन्न, पराली जलाने पर सख...
गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में गौरव भाटिया के साथ हाथापाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नोटिस जारी कर मांगा ज...
फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
करंट लगने से युवक की मौत
जम्मू-कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मे एक आतंकी किया ढेर, सेना का अफ़सर शहीद
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती
हरिद्वार से गंगा स्नान करके लौट रहे दो लोगों की बाइक डिवाइडर से टकराई, घायल
ग्रीस से सीधे इसरो मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, वैज्ञानिकों को दी बधाई
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने शुरू किया निर्माण कार्य, सिविल एविएशन में होगा...
ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन