25 हजार का इनामी कुख्यात भूमाफिया पप्पू यादव को गिरफ्तार सरकारी जमीन के अवैध दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लेता था

नोएडा की थाना फेज-2 पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात भूमाफिया पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। पप्पू यादव थाना सेक्टर-113 का हिस्ट्रीशीटर भी है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है. सर्फाबाद निवासी पप्पू यादव सरकारी जमीन के अवैध दस्तावेज बनाकर उन पर कब्जा जमा लेता था। साथ ही ये किसानों की जमीन पर भी कब्जा करता था। इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पप्पू यादव का समाजवादी पार्टी से क्नेकशन है, इनके आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ चुके हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आया पप्पू यादव 25 हजार का इनामी होने के साथ थाना सेक्टर-113 का हिस्ट्रीशीटर भी है नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस लंबे समय से पप्पू यादव के तलाश में थी और उसे हापुड़ से गाजियाबाद की ओर छिजारसी टोल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सर्फाबाद का रहने वाला है और थाना सेक्टर-113 का हिस्ट्रीशीटर भी है। पप्पू यादव पर सरकारी जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को धोखे से जमीन बेचने का आरोप है। इस मामले में फरवरी 2024 में दिल्ली की दो महिलाओं ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि गांव सलारपुर में जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख 70 हजार रुपये ठगे गए.

डीसीपी ने बताया कि इसके अलावा अगस्त 2018 में एक अन्य मामला दर्ज हुआ था, जिसमें 43 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पप्पू यादव एक शातिर अपराधी है। वह न केवल फर्जी दस्तावेज तैयार करता था, बल्कि लोगों को जमीन का कब्जा न देकर जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी देखे:-

रणदीप भाटी-जुगला गैंग का सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग सप्लायर से मांगी थी लाखों की रं...
डिलीवरी बॉय ने चोरी किया मोबाइल फोन गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़े जालसाज , पढ़िए इनकी करतूत
गैंगस्टर में वांटेड बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
ईमारत के 14 वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
दो रूपये के सिक्के की मदद से बदमाश लूट लेते थे ट्रेन
विभिन्न जगहों से 56 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
नोएडा में 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 60 किलो एल्यूमिनियम बरामद
अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार
लूटेरे बाईकर्स गैंग के बदमाश गिरफ्तार
इन शराब माफियाओं को तलाश रही थी पुलिस, दबोचे गए
देर रात होटल में चल रही थी मुजरा पार्टी, बीटा 2 पुलिस ने मारा छापा, 1 विदेशी युवती भी गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार, रुपये और ताश की गड्डी बरामद
एनटीपीसी परिसर में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला
नोएडा पुलिस ने लाखों की अवैध शराब नष्ट की, मिट्टी में दबाई
हवाला के लाखों रुपए के साथ नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार