जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न, गलत रिपोर्ट पेश करने पर लेखपाल निलंबित

*तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 189 शिकायतें हुई दर्ज, 09 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निराकरण*

*जिलाधिकारी ने दादरी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं का किया अनुश्रवण*

*जिलाधिकारी ने पूर्व में ग्राम छायंसा में तैनात रहे लेखपाल सुरजीत कुमार को गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर किया निलंबित*

*राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों व लेखपालों की किसी भी भू-माफिया के साथ न रहे संलिप्तता: डीएम*

*गौतम बुद्ध नगर 17 अगस्त, 2024*

जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 09 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया। दादरी तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य के द्वारा कुल 138 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 07 शिकायतों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने दादरी में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम छायसा में पूर्व में तैनात रहे लेखपाल सुरजीत कुमार को तथ्य छिपाकर गलत रिपोर्ट प्रेषित करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया एवं संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस दौरान राजस्व विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं लेखपालों से कहा कि किसी की भी संलिप्तता भूमाफियाओं या अन्य गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से नहीं होनी चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध भी इसी प्रकार से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीपी दादरी अनिल प्रताप सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार सदर तहसील में उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 12 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई। जेवर तहसील में ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर व उप जिलाधिकारी जेवर की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, यहां पर जनता के द्वारा कुल 39 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 2 शिकायतों का निस्तारण अंधिकारियों के माध्यम से मौके पर सुनिश्चित कराया गया।

यह भी देखे:-

डा. अरुणवीर सिंह की छह महीने के लिए पुनर्नियुक्ति, यमुना प्राधिकरण व नियाल के सीईओ बने रहेंगे
सीमा हैदर ने पहले पति के नोटिस के कानूनी नोटिस का जवाब कुछ इस अंदाज मे दिया, पढ़ें पूरी खबर
उद्यमियों ने उठाई ओटीएस की मांग, नो-ड्यूज में देरी और ट्रैफिक समस्याओं पर जताई नाराज़गी: ग्रेटर नोएड...
Indian Racing Festival takes street racing to the next level; Chennai to host India’s first night st...
दनकौर : विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल में नवरात्रि और दशहरा पर्व के उपलक्ष्य मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता...
बदमाश ने खुलेआम लहराया छुरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
Yamuna Authority: मेडिकल डिवाइस पार्क में जल्द आएगी छोटे भूखंडों की योजना
गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 127 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण
गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया ओपन जिम का उ‌द्घाटन
Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
लावारिस कुत्तों ने सोसायटी में 7 वर्ष के बच्चे को काटा
हिंडन पुल पर मंगलवार से शुरू होगा मैस्टिक कार्य, डेढ़ माह तक एक-एक लेन में चलेगा काम
कल का पंचांग व राशि फल, 13 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महेश बरेला बने जिला रालोद गौतमबुद्धनगर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
गलगोटियास विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुआ सम्मेलन का आयोजन