दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पी 3, ग्रेटर नोएडा में देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। विद्यालय संचालिका श्रीमती कंचन कुमारी व प्रधानाचार्या डॉक्टर हीमा शर्मा के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में सभी ने छात्रों के साथ राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के इस माहौल को और अधिक रोमांच और उत्साह से भरते हुए विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, नाटक तथा भाषण आदि के द्वारा अपने देश के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय संचालिका श्रीमती कंचन कुमारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें देश के बलिदानियों को केवल 15 अगस्त के दिन ही याद नहीं करना चाहिए, बल्कि सदैव उनके बलिदानों को याद रख, अपने निर्धारित कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन करना चाहिए। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानाचार्या महोदया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तुति तथा संचालन के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की भूरि- भूरि प्रशंसा की। अंत में सभी को मिठाई वितरित कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी देखे:-

तेज रफ्तार का कहर: नाले की दीवार तोड़ पानी से भरे बेसमेंट में गिरी कार, इंजीनियर की मौत
सीएम योगी ने कहा- कोरोना में लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की मदद की
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “स्मार्ट फ़ेलोशिप ओरिएंटेशन” कार्यक्रम आयोजन
10 नवंबर को केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में रोजगार मेले का होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पांच आवासीय भूखंडों की योजना निकाली
KB Central को रेरा की मंजूरी, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा और भव्य कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बनने की तैयारी
किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
DMRC ने किया मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें क्या है नई टाइम
चार गांव के 35 किसानों को जल्द मिलेगा लीज बैक का लाभ
पंचशील सोसाइटी में हुआ विशाल नवरात्री महोत्सव- रामलीला महोत्सव 2023 का आयोजन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया करेगी उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, कुज़ीन और कल्चर' का साक्षात्कार: म...
परिवर्तन के लिए बोतल - रयान ग्रेटर नोएडा में प्रयुक्त प्लास्टिक प्रबंधन अभियान
सैमसंग ने भारत में लॉन्च की नई Galaxy Z Fold8 सीरीज़, AI फीचर्स और दमदार कैमरे के साथ शुरू हुई प्री-...
संसद का घेराव करने 2 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान, दिल्ली जाने वाले हो जाएं सावधान: गौतमबुद्धनग...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय कृषि छात्र-संघ-उत्तर प्रदेश द्वारा जैविक उत्पाद सेटअप का उद्घा...
केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी तो मजदूर को दी जाएगी श्रमिक सम्मान निधि