आई ई सी कालेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

नालेज पार्क स्थित आई ई सी कालेज में समाज को नशा मुक्त करने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्थान के सभी छात्रो, शिक्षको तथा स्टाफ ने किसी भी प्रकार के नशे में लिप्त ना होने की प्रतीज्ञा ली। इस अवसर पर संस्थान के एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम में कहा कि नशे के कारण हर वर्ष अनेको परिवारों के चिराग बुझ जाते हैं। अतः हम सभी को लोगो से नशे से मुक्त करने में सहयोग करना चाहिये । संस्थान के निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता ने कहा कि नशा समाज के जडो को खोखला कर रहा है ।अधिकांश युवा वर्ग अपने जीवन में किसी चीज के अभाव के कारण नशे की दुनिया में चले जाते हैं। जिसके कारण हमारा युवा पथभ्रष्ट हो रहा है । अगर हमें अपने समाज को बचाना है तो नशे के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर संस्थान के डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर नेमपाल सिंह ने एक बेहद ही रोचक काव्यरचना के माध्यम से नशा मुक्ति की अपील की । संस्थान के विभिन्न संकायो के विभागाध्यक्षो ने भी अपने विचारो से छात्रो को नशे के दुश्प्रभाव से अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्लेसमैंट अधिकारी प्रोफेसर शरद माहेशवरी ने किया । इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में यू.पी.आर.एस.एस.ए. स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंप...
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया ...
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
फेक और पेड न्यूज पर जिला प्रशासन अलर्ट, जानिए पूरी खबर
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
राकेश टिकैत की अगुवाई में कल जीरो प्वाइंट पर महापंचायत, किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ संघर्ष जारी
कुत्तों के आतंक से भय के माहौल में रहने को मजबूर सेक्टर जू- 3 निवासी
कर्ज में डूबे कारोबारी ने की खुदकुशी
बिहार कांग्रेस : कन्हैया, राहुल और प्रशांत की हुई दो बार मुलाक़ात, क्या पक रहा है पढें पूरी रिपोर्ट
UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा परिणाम को लेकर ये है अपडेट, जानें नतीजों की तारीख
यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शि...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
यूपी चुनाव 2022: तीन दिन के लिए यूपी का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या भी जाएंगे
अमेरिका में एक्सपो बाज़ार के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद