स्वतंत्रता सेनानी चंदू सिंह नागर की धर्मपत्नी विद्या देवी को किया सम्मानित

बिलासपुर – बिलासपुर क्षेत्र के कनारसी गांव के स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी चंदू सिंह नागर की धर्मपत्नी विद्या देवी को 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर नागेंद्र सिंह ने फूलमाला, मिठाई व वस्त्र देकर सम्मानित किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि कनारसी गांव के स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी चंदू सिंह नागर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजाद हिंद फौज में रहकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, चंदू सिंह नागर को 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम पत्र देकर भी सम्मानित किया था। स्वतंत्रता सेनानी चंदू सिंह नागर का देहांत 15 अगस्त 1999 को स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा व करप्शन फ्री इंडिया संगठन भी पिछले कई वर्षों से लगातार स्वतंत्रता सेनानी चंदू सिंह नागर की धर्मपत्नी विद्या देवी को सम्मानित करता रहा है। दिनेश मास्टर ने बताया कि आज गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीजे व तिरंगा झंडा रैली निकालकर चंदू सिंह की शहादत को नमन किया गया व उनकी धर्मपत्नी को विभिन्न उपहार सम्मानित किया गया।
इस दौरान कोर कमेटी सदस्य मास्टर दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान ,कुलबीर भाटी राकेश नागर, रोहतास नागर, सुभाष नागर, यतेंद्र नागर ,बालेश्वर फौजी, प्रमोद कुमार, अजय नागर, बृजपाल भाटी,संदीप कुमार, पिंटू मास्टर आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटिया कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
शारदा अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा किसानों और आवंटियों से जुड़े 60 प्रस्ताव
जेवर के ग्राम दयौरार में बनेगा 46 करोड रुपए की धनराशि से सर्वोदय विद्यालय, निर्माण कार्य शीघ्र होगा ...
सीएम योगी ने कहा- कोरोना में लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की मदद की
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता
वायु प्रदूषण की बढ़ती चिताओं को दूर करने व स्वच्छ वायु के लिए गौतमबुद्धनगर फोरम फॉर क्लीन एयर का किय...
आरडब्लूए सोसाइटी एक्ट से बनी ,मान्यता देने की नहीं कोई नीति - नॉएडा प्राधिकरण
ग्रेटर नोएडा जिला कारागार में बंदी ने की आत्महत्या
हरियाणा सरकार ने किसानों का किया कर्ज माफ़, किसान दिल्ली-शंभू बॉर्डर पर डटे
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एवं ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेज के बीच करार
रक्षाबंधन 2023: राखी 30 या 31 को, जानें कब बन रही हैं शुभ घड़ी
फोर्टिस हेल्थकेयर ने ग्रेटर नोएडा में अपना अत्याधुनिक अस्पताल का शुभारंभ किया
सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का किया दौरा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर