भारतीय किसान यूनियन और एनपीसीएल के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता

भारतीय किसान यूनियन की एनपीसीएल बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई।मीटिंग में क्षेत्र के किसानों की बिजली की समस्याओ को कम करने के लिए भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने अधिकारियों को किसानों की समस्याएं बताई, जिसमें बिजली रीडिंग से बिल बहुत ज्यादा आ रहे थे.उन्होंने कहा कि किसानों के जो पुराने कनेक्शन हैं, उनके नाम ट्रांसफर का कोई चार्ज ना लिया जाए. जिन किसानों पर गलत तरीके से चोरी के मुकदमे लगे हैं, उसको तुरंत समाप्त करना चाहिए. जिलाध्यक्ष रोबिन नागर ने बताया कि जिन किसानों ने काफी दिनों से बिजली के बिल नहीं भरे हैं, उस पर ब्याज एवं पेनल्टी को माफ किया जाए और साथ ही जर्जर तार बदले जाएं. नलकूपों पर मीटर न लगाए जाएं. ग्रामीणों के कनेक्शन पर ज्यादा बिल होने पर कनेक्शन नहीं कटेंगे ओर उन लोगों से किश्तों में बिल लिया जाए. सभी अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं नोट किया। उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।आज के मीटिंग में संगठन की ओर से प्रदेश प्रवक्ता राजीव मालिक, मंडल महासचिव अनित कसाना,अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग लाला यादव,युवा जिलाध्यक्ष ललित चौहान,सदर तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा,मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान,भगतसिंह प्रधान तुगलपुर,अविनाश जलपुरा, इदरीस तुगलपुर, मोनू शर्मा,सुभाष सिलारपुर आदि सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गाजियाबाद के वोटरों को वोटिंग के दिन छुट्टी, गौतमबुद्ध नगर में काम करने वालों का वेतन नहीं कटेगा: डी...
स्ट्रीट लाइट की शिकायत मिलने पर 24 घंटे में हो ठीक करें-एसीईओ
यमुना प्राधिकरण फ़िल्म सिटी के लिए फ़िर से निकलेगा टेंडर
विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, 12 गिरफ्तार
एक्टिव एनजीओ ने शिरोज़ में लगवाया नया साउंड सिस्टम
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : अभूतपूर्व सफलता और व्यापार की उज्ज्वल संभावनाओं के साथ यूपीआईटीएस 202...
आरoकेoएकेडमी ,शाहपुर कलां में  स्काॅलर सेरेमनी में प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल और प्रियंका, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा
आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रचार के लिए राजनैतिक कार्यकर्ताओं पर रहेगा प्रतिबन्ध
इलेक्ट्रानिका इंडिया, प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया और सेमीकान इंडिया 2024 का उद्घाटन करने सकते हैं PM MODI
धीमी पड़ रही कोरोना की रफ्तार: बीते दिन मिले 29 हजार 616 नए केस, 290 लोगों ने गंवाई जान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा सेवा ट्रस्ट ने कपिल शर्मा को किया मनोनीत
अगले सप्ताह दूर हो जाएगी स्ट्रीट लाइट बंद होने व फ्लगचुएशन की समस्या
IBA की पहली कोर कमेटी बैठक सम्पन्न: उद्योगों के विकास के लिए बनाई नई योजनाएं