सांस्कृतिक जुड़ाव से संभव होगा अखण्ड भारत: वेदपाल जी

ग्रेटर नोएडा: आज दिनांक 14 अगस्त  को संपर्क विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौतमबुद्ध नगर द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन जीएल बजाज प्रौद्योगिकी संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान वेदपाल जी , सह संपर्क प्रमुख , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत, मुख्य वक्ता रहे । डॉ. राकेश कुमार खांडल , पूर्व कुलपति , उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय व डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ विशिष्ट अतिथि रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नितिन अग्रवाल ,  प्रणेता ब्लिस आयुर्वेद ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।

डॉ. राकेश खांडल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत वह राष्ट्र है, जिसमें ऋषि मुनियों की संतानें हम सबकी आत्मा संस्कार से जुड़ी है। इसी कारण रूस, यूक्रेन, इसराइल और फिलिस्तीन जैसे राष्ट्रों से भारतवर्ष के मित्र भाव हैं।

वेदपाल जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संदेश दिया कि 14अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को जो भारतवर्ष का विभाजन हुआ, तत्पश्चात वीभत्स नरसंहार के साथ स्वतन्त्रता प्राप्त हुई। वह प्रसन्नता के साथ विषाद का भी कारण बना।कुछ वर्ष पश्चात बांग्लादेश अलग हुआ तो मां भारती के तीन सुपुत्रों के मध्य ही कटुता के बीज बोकर 83 लाख वर्ग किलोमीटर से 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और संसाधन विघटित कर दिए गए। अंग्रेजों ने गण्डांतमक संधि से रूस से जुड़ी सीमा अफगानिस्तान तक पहुंचा दी। विभिन्न कालखंड 1904 -नेपाल,1906- भूटान,1935 -श्री लंका,1937- बर्मा अलग हुए।

अप्राप्त को प्राप्त करना सरल है, प्राप्त जो लुप्त हुआ,उसे प्राप्त करना दुष्कर है।

– महाश्वेता देवी
महर्षि अरविंद ने जिस मां भारती को शाश्वत सत्य माना, उनके विखंडित टुकड़ों को भी सांकृतिक रूप से जोड़कर अखंड भारत का संकल्प हमे सार्थक करना ही होगा।

इस गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों, कार्यक्षेत्र से विद्वतजन की सहभागिता रही।

यह भी देखे:-

सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
आई ई सी कॉलेज में लोहड़ी उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन
1008 कन्याओं का पूजन और रामनवमी उत्सव से गूंजा गुरुकुल: शतचंडी यज्ञ से हुआ दिव्य समापन
"नारी शिक्षा" पर विचार गोष्ठी का आयोजन 
केशव मौर्य ने कहा ‘मुल्ला’ तो अजय राय ने बताया ‘चलनी, राजनीति गलियारों में बढ़ी सरगर्मी
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने लगाया हार्ट चेकअप कैम
एसडीआरवी स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
क्रिसमस-डे व नववर्ष के अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति
किसानों की मांगों को लेकर बाइक तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
पूरे शहर को बना रखा है बंधक, अब अंदर घुसना चाहते हैं; -सुप्रीम कोर्ट
लॉयड बिजनेस स्कूल में पी.जी.डी.एम. बैच 2024-2026 के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'दीक्षारंभ' का हुआ आयोजन
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुल...
यीडा के पांच सेक्टर के 5500 भूखंडों पर कब्जा मिलने का रास्ता साफ
महिला दिवस पर यथार्थ अस्पताल में आयोजित किया गया स्वास्थ्य जागरूकता सत्र
उच्च शिक्षा में भारतवर्ष के शीर्ष 50 विशिष्ट शिक्षकों में डाॅ. विकास सिंह चयनित हुए
भाजपा मंडल दनकौर की संगठनात्मक बैठक में सेवा सप्ताह पकवाड़ा और 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा