एनसीआर के 3 शातिर वाहन चोरों से 14 दो पहिया वाहन बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 दो पहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस नेएक सूचना के आधार पर केंद्रीय विहार गोल चक्कर के पास से आकाश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 20 वर्ष, सुमित नारायण उर्फ बबलू पुत्र बलराम सिंह उम्र 19 वर्ष, हरि ओम उर्फ हरिमोहन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 13 मोटरसाइकिल और एक मोपेड बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदाते करनी स्वीकार की है। इन लोगों ने चोरी के वाहन को मेघदूतम पार्क के पास छुपा कर रखा था। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

नोएडा के विभिन्न जगहों से 5 बाइक चोरी
पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार
चोरी की दुनिया की 'नैना' गिरफ्तार: फेस-1 पुलिस ने दबोची महिला चोर, मोबाइल-घड़ी-नकदी समेत सामान बरामद
ग्राम समाज की भूमि कब्जाने पर दो के खिलाफ मुकदमा
बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए महिला संस्थाओं ने सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोप में वांछित 5 आरोपी गिरफ्तार, दो कार, बाइक और 5 डंडे ...
दो साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति, 25 हज़ार का था ईनामी
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
डीएम बी.एन सिंह के निर्देश पर आबकारी विभागकी कार्यवाही , शराब तस्कर पकड़ा
तहसील की पुरानी बिल्डिंग में मिला शव, मचा हड़कंप
नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
बच्ची  के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार 
लापता छात्रा के परिजनों ने किया हंगामा
मारपीट व पैसा लेने के आरोप में दो सिपाही निलंबित
ग्रेनो वेस्ट: फ्लैट में घुसकर माँ बेटी से लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
दो हत्या का खुलासा: जमीन के लिए भाई की और शराब के लिए दोस्त की हत्या, पढ़ें पूरी