प्रॉपर्टी बेचने का एजेंट बनाकर 11 लाख रुपए की ठगी

ग्रेटर नोएडा । थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ लोगों ने जनपद अलीगढ़ में जमीन बेचने के लिए उसे एजेंट बनाया तथा उससे सिक्योरिटी मनी के रूप मे 11 लख रुपए की ठगी कर ली। थाना दादरी पुलिस ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गाजियाबाद में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी मुलाकात एक डॉक्टर से हुई। उसने कहा कि वह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जनपद अलीगढ़ में उन्होंने काफी जमीन खरीदी है।

अगर आप मेरी जमीन को बेचोगे तो तुम्हें कमीशन के रूप में मोटी रकम दूंगा। पीड़ित उनकी बातों में आ गया। पीड़ित के अनुसार डॉक्टर ने एक समझौता पत्र बनाया, जिसमें जनपद अलीगढ़ में स्थित जमीन को बेचने का अधिकार उन्हें दिया गया। उनसे इसकी एवज में 11 लाख रुपए सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि जिस खाते में उन्होंने रकम ट्रांसफर की उसे कंपनी के निदेशक के रूप में कुछ लोग है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने धोखाधड़ी करके उनकी रकम को हड़प ली है। जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो आरोपियो ने उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट
पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में समाज कल्याण अधिकारी को दी गई विदाई
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्‍तीफा, कहा- मेरा अपमान किया गया
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2024, हवन यज्ञ और ध्वाजारोहण के साथ शुरू
सड़क पर फैल रहा है सोसाइटी के गंदा पानी, लोग परेशान
आग लगने से हुई तीन लोगों की मौत का मामला: फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नवरात्रा सेवक दल द्वारा "कन्या अन्नपूर्णा योजना" निरंतर जारी
ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पीएम ने शुरू किया 'एक पेड़ मां के नाम' का अभिनव अभियान...
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
पुलिस ने गैंगस्टर के भाई की हत्या में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार
बिजली कटौती के खिलाफ "जय हो" संस्था का आंदोलन सफल, अधिकारियों ने मानी सभी मांगें
डांडिया नृत्य में जमकर थिरके सोसायटी निवासी
10 प्रतिशत प्लॉट की मांग को लेकर किसानों का बड़ा ऐलान, अब अनिश्चितकालीन धरना
खाद्यान्न से संबंधित शिकायत के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर किया जारी
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने धरना स्थल पर जाकर किसान सभा के धरने को दिया स...
किसानों के हक में गरजे आप नेता, 17 अगस्त को दादरी में होगी विशाल जनसभा