जी डी गोयंका में जलीय क्रीडा चैंपियनशिप का आयोजन

ग्रेनो :-  स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी एक दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता (फिन टैस्टिक फोर एक्वाटिक मीट) का आयोजन दिनांक 06 अगस्त को किया गया। जिसके तहत जल क्रीडा की 4 प्रतियोगिता में कुल 8 विद्यालय के नौनिहाल छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के लिए आयोजित की गई थी। तरण ताल को अनेकानेक कलाकृतियों से सजाया गया था। छात्रों का उत्साह निचित रुप से अवलोकनीय रहा। अंतर्विद्यालयी पूल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिन विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की उनमे सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा।

क्योंकि यह प्रतियोगिता नौनिहालों की थी। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल ही नही विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। जिसका आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी है और बधाई का पात्र है। विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 10 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 10 कांस्य पदक दिए गए। स्पर्श ग्लोबल स्कूल, ग्रेटर नोएडा, डी पी एस, ग्रेटर नोएडा और जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा की प्रस्तुति प्रशंसनीय रही।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बालकों में भाईचारा, मित्रता आपसी सौहार्द का समावेश करना था। साथ ही सभी विद्यालय व उनके कोच को सहभागिता अदा करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना कीं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 138वीं बोर्ड बैठक: 5600 करोड़ का बजट पारित, शाहबेरी एलिवेटेड रोड समेत कई अ...
एच्छर में चल रही 7 दिवसीय श्री राम कथा का समापन,कल प्रात: 12 बजे से चलेगा भंडारा
महज 3 मिनट से कम समय में हल किये 80 सवाल, नन्हे मुन्ने बच्चों ने जीती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्र...
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, JCO समेत सेना के 5 जवान शहीद
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यमुना प्राधिकरण की धूम, फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के स्टॉल बने आकर्षण का के...
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
प्रबंधन अध्ययन संस्थान (जी आई एम एस) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
सड़क हादसे में नाइजीरियाई युवक की मौत
Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
ग्रेटर नोएडा में कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट्स के आवंटन के लिए नई योजना लाई योगी सरकार
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
खेलो इण्डिया इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की समीक्षा बैठक