अगस्त माह मे औद्योगिक भूखंडों की योजना लाएगा यमुना विकास प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा | यमुना विकास प्राधिकरण अगस्त माह में औद्योगिक भूखंडो की योजना लॉन्च करेगा। एयरपोर्ट के नजदीक के सेक्टर में छोटे व बड़े 80 प्लाटो की स्कीम आएगी। इस स्कीम से यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में करोड़ों का निवेश आएगा।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण का यमुना सिटी से ज्यादा फोकस औद्योगिक और आवासीय योजनाएं शुरू करने को लेकर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्राधिकरण ने सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग, आवासीय और औद्योगिक भूखंडो के आवंटन करने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जल्द ही औद्योगिक प्लाटो की स्कीम लॉन्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में औद्योगिक प्लाटों की स्कीम लाई जाएगी। एक अनुमान के अनुसार 15 अगस्त तक की स्कीम शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ई -ऑक्सन के माध्यम से प्लाटों का आवंटन होगा। उन्होंने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण की चल रही आवासीय भूखंड योजना में 361 आवासीय भूखंडों की जगह अब 2361 प्लांट का आवंटन होगा। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने 2000 प्लाटों को स्कीम मे और जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि लोग काफी संख्या में प्लाट के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिसकी वजह से प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। ये प्लाट 120 वर्ग मीटर, 162 मीटर और 200 वर्ग मीटर के होंगे।

यह भी देखे:-

ठंड के बीच जरूरतमंद महिलाओं में बांटे शॉल
मुख्यमंत्री योगी की राम राम सत्य बोलते हुए सपा नेता ने निकाली अर्थी, अभद्रता करने पर 60 सपाइयों पर ...
ग्रेटर नोएडा में “राष्ट्र निष्ठा चौपाल” का शुभारंभ, सामाजिक सरोकारों पर मंथन
कस्बे को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे:लता सिह 
इण्टरनेशनल टाइगर डे पर रंगोली प्रतियोगिता
नोएडा में शुरू हुई वाहनों की नई रजिस्ट्रेशन सीरीज, VIP नंबरों की नीलामी आज से, जानें प्रक्रिया
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, भाजपा ...
राज्य कर विभाग ने चलाया व्यापक जीएसटी रजिस्ट्रेशन जागरूकता अभियान
ग्रेनो प्राधिकरण के उदासीनता से परेशान हैं ग्रामीण
25000 का इनामी गैंगलीडर गिरफ्तार: बीटा-2 पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान से पकड़ा गया शातिर
रन फॉर यूनिटी में दिखा छात्र–पुलिस का जोश, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ए गेटवे टू एकेडमिक एक्सीलेंस" पर दो दिवसीय सेम...
सीमा हैदर- सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ी, घर में चल रहा है इलाज, चढ़ रहा है ग्लूकोस
आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय ‘स्व लक्ष्य-2024’ की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :  विज़न हेल्थ एंएजुकेशन फाउंडेशन द्वारा  फ्री सैनिटरी पैड का वितरण 
YAMUNA AUTHORITY में भ्रष्टाचार पर प्रहरी का पहरा, प्रहरी ऐप से होगी पूरी टेंडर प्रक्रिया