अवैध संबंधों के चलते महिला ने पति की हत्या कर शव को नाले में फेंकवाया, तीन गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास 26 जून को एक नाले में बंद बोरे में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आज इस घटना में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राम बदन सिंह ने बताया कि 26 जून वर्ष 2024 को थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के पास नाले में बंद बोरे में एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पप्पू पुत्र सिंघेश्वर सिंह उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक महिला मनीषा अपने पति पप्पू के साथ इंदिरापुरम में रहती थी। जिसका एक 13 वर्ष और 2 वर्ष का बेटा है। इसकी मुलाकात पंकज सक्सेना पुत्र भूदेव सक्सेना निवासी जनपद फर्रुखाबाद से हुई।

संपर्क में आने के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी बीच मनीषा के पति ने उसे पंकज सक्सेना के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पप्पू मनीषा से मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर मनीषा ने यह फैसला लिया कि वह पंकज के साथ रहेगी। उसने अपने पति की हत्या की योजना बनाई, तथा घटना वाले दिन पप्पू को शराब पिलाकर ये लोग उसके साथ मारपीट किए तथा उसकी गला घोट कर हत्या करने के बाद उसके शव को एक प्लास्टिक की बोरी में रखकर नोएडा में लाकर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मनीषा, उसके प्रेमी पंकज सक्सेना तथा हत्या में शामिल अतुल सक्सेना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अतुल सक्सेना सर्फाबाद गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में मुँह और गाल के कैंसर की सफल कमांडो सर्जरी, मरीज स्वस्थ
अधिक मूल्यों पर इन दुकानों पर बेची जा रही थी शराब, लाइसेंस निलंबित, कई दुकाने की गई सीज
बिसरख थाना पुलिस के हत्थे  चढ़ा दुजाना गैंग का कुख्यात बदमाश
कोरोना टीकाकरण: आयु सीमा हटाने के लिए तैयार नहीं है मोदी सरकार, जानिए क्या है वजह
परिवार घूमने गया विदेश, पीछे से चोरों ने खंगाल दिया पूरा घर
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति और बच्चा घायल
गाजियाबाद में वांटेड आरोपी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल की गोली लगने से मौत
जेवर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए ...
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत
भाजपा बिसरख मंडल का जनसंपर्क अभियान शुरू
लापता बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी की कोविशील्ड की रेट लिस्ट, प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के लिए अलग-अलग दाम
यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन ने वर्ल्ड हार्ट डे पर आयोजित किया वॉकथॉन, भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी;...
चिंताजनक: भारतीयों को लगी ऑनलाइन रहने की आदत, कोरोना बना बड़ी वजह
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य