जी डी गोयंका में जलीय क्रीडा चैंपियनशिप का आयोजन

ग्रेनो : स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी द्विदिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 जुलाई, एवं 05 अगस्त को किया गया। जिसके तहत जल क्रीडा प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। तरण ताल को अनेकानेक कलाकृतियों से सजाया गया था। छात्रों का उत्साह निचित रुप से अवलोकनीय रहा।

अंतर्विद्यालयी पूल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिन विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की उनमे सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल ही नही विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है।

जिसका आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी है और बधाई का पात्र है। विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में कुल 90 स्वर्ण पदक, 90 रजत पदक और 90 कांस्य पदक दिए गए।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बालकों में भाईचारा, मित्रता आपसी सौहार्द का समावेश करना था। साथ ही सभी विद्यालय व उनके कोच को सहभागिता अदा करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना कीं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का भव्य आगाज़, विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घ...
गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने आर्मी इंस्टीट्यूट में किया वृक्षारोपण, 75 पौधे लगाए
तैयारी: 19 सितंबर से शुरू होगा आईपीएल का दूसरा चरण, होगी प्लेऑफ के लिए जंग
फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हुआ जीभ के कैंसर का इलाज
भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक, 3 अप्रैल को डॉ. महेश शर्मा करेंगे नामांकन
नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विद्युत विभाग के अधिकारी कर किसी बड़े हादसे का इंतजार - आलोक नागर
यमुना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना की तारीख बढ़ाई, लॉटरी से होगा आवंटन
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कहाँ-कहाँ मिलेंगे पटाखे, जानिए पूरी लिस्ट
यूपीआईटीएस 2024: कल 25 अक्टूबर को होगा आगाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने साझा ...
एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों ने झटके मेडल
जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी ने हजारों किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली करके प्रधानमंत्री जी की विश...
नववर्ष 2026 : जागरूक जीवन का संदेश- आचार्य अशोकानन्द जी महाराज (योगीराज)
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
जानिए दिवाली पर श्रीगणेश-श्रीमहालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त