अब क्यूआर कोड से होगी ग्रेनो में यूनिपोल की पहचान

–76 नए यूनिपोल के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाले टेंडर
–डिजाइन में भी किये बदलाव, गड़बड़ी रोकने में मिलेगी मदद
–सात साल के लिए आवंटन, 97 करोड़ रुपये की होगी आमदनी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 76 नए यूनिपोल के लिए टेंडर निकाल दिए हैं। पहली बार इन यूनिपोल पर क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। सात साल के लिए यूनिपोल का आवंटन किया जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सात साल में लगभग 97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का आकलन है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर में लगे अवैध यूनिपोल को हटाने और नए यूनिपोल का टेंडर कर नए सिरे से आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने नए यूनिपोल की लोकेशन के टेंडर निकाल दिए हैं। पांच साल बाद यूनिपोल के टेंडर हुए हैं।

एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि 76 नए यूनिपोल के लोकेशन चिंहित किए गए। इनके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। सर्वाधिक कीमत की बिड लगाने वाले को ये यूनिपोल आवंटित किए जाएंगे। यूनिपोल के टेंडर की डिटेल और यूनिपोल की लोकेशन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि लोकेशन के आधार पर इन 76 यूनिपोल के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इन सभी यूनिपोल का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को सात साल में लगभग 97 करोड़ रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है।

चयनित कंपनियां सात साल के लिए इन यूनिपोल पर विज्ञापन लगा सकेंगी। प्राधिकरण ने यूनिपोल की डिजाइन को और आकर्षक बनाने के प्रयास किए हैं। हालांकि यूनिपोल के आकार व डिजाइन प्राधिकरण के मानकों के हिसाब से ही होंगे। ये यूनिपोल एक जैसे रंग के होंगे। डिजाइनर फ्रेम लगाए जाएंगे। क्यूआर कोड से हर यूनिपोल के लोकेशन का रिकॉर्ड होगा, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। यूनिपोल के टेंडर की प्रक्रिया अगस्त माह में पूरी कर ली जाएगी।

यह भी देखे:-

सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को 26 जनवरी तक और हरा-भरा व सुंदर बनाने का दिया लक्ष्य
यूपीआईटीएस-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों से किए 201 करोड़ से अधिक के एमओयू
कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार
डीएमआईसी की मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब परियोजना एक कदम और बढ़ी
आंदोलन का 28 वां दिन , भूमिहीन किसानों ने जमकर बोला हल्ला, मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगे किसान
गांजा तस्कर गिरफ्तार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद
निःशुल्क शिविर में लोगो ने करायी आँखो की जाँच
साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप ने कुष्ठ परिवार की ओर बढ़ाया मदद का हाथ
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन
महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद नारायण राणे को मिली जमानत, अब पुलिस ने 2 सितंबर को बुलाया थाना
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा एमएसएमई उद्यमी सम्मेलन 30 नवंबर को , सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, ग्र...
ग्रेटर नोएडा की चुनौतियों पर ध्यान आकर्षित, एक्टिव सिटीजन टीम ने अथॉरिटी से ठोस कदम उठाने की अपील की...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गोली लगने से किसी भी किसान की नहीं हुई मौत, बाकी चार लोग पिटाई से मरे
करोड़ों के ऑर्डर पाकर बूम-बूम हुई एक्‍सपोर्ट कंपनियां , ट्रेड शो को बताया बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म, उत्त...
भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना जारी, समाधान नहीं मिलने से किसान नाराज