बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

ग्रेटर नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र  के इटैड़ा गांव के पास चल रहे एक ट्रेड फेयर में बिजली का काम करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि नीलेश पुत्र तिलक राज उम्र 26 वर्ष निवासी  जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश बिजली का काम करते थे। गांव ईटैड़ा के पास एक प्लाट में प्रस्तावित शिल्प ट्रेड फेयर मेला में वह बिजली का कार्य कर रहे थे। बिजली का काम करते समय उन्हें करंट लग गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।

यह भी देखे:-

तस्करी में जब्त लाखों रुपये का शराब जब्त किया गया
उत्कृष्ट समाजसेवियों को सम्मानित कर धूमधाम से मनाया गया नवरत्न वार्षिकोत्सव "समर्पण"
बंद पड़े घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
सेक्टर 82 पॉकेट 7 में बड़े धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस
मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण का चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में होगा भारत का पर्यावरण और स्थिरता विकास पर सबसे बड़ा आयोजन
नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता
Guru Nanak Jayanti : देश मना रहा है नानक जी का जन्मोत्सव, जानें कौन थे सिख धर्म के पहले गुरु
गौतमबुद्धनगर : भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में ऋषभ, अन्नु सहित अन्य तीन को मिला जगह
खिलौना- टॉयज एंड गेम्स फेयर 2023 की क्रेताओं -विक्रेताओं ने की सराहना
14th एवेन्यू निवासियों का बुनियादी सुविधाओं के लिए बिल्डर के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन
कासा ग्रीन के 300 फ्लैंटों की रजिस्ट्री जल्द
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों द्वारा शत्-प्रतिशत दाखिला नहीं देने पर प्रशासन सख्त
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
IMD की चेतावनी, 5-6 नवंबर तक काफी खराब हो सकती है हवा
केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव, जानिए ये आठ वादे