जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न

  • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 शिकायतें हुई दर्ज, 08 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निराकरण

जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 128 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 08 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 04 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 01 शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव, तहसीलदार सदर अजय कुमार सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 91 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 04 शिकायतो का निराकरण मौके पर ही कराया गया। जेवर तहसील में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, यहां पर जनता के द्वारा कुल 33 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 3 शिकायतों का निस्तारण अंधिकारियों के माध्यम से मौके पर सुनिश्चित कराया गया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
एसीईओ ने सेक्टर ईकोटेक थ्री का लिया जायजा
लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद की तीनों विधानसभा में बनाए गए कुल 51 मॉडल बूथ
कल का पंचांग, 13 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
17वां भारतीय फैशन ज्वैलरी और एक्सेसरीज़ शो, 200 प्रदर्शकों को दुनिया भर के खरीदारों के साथ आमने-सामन...
ग्रेनो प्राधिकरण सफाई के लिए बनाएगा क्विक रेसपोंस टीम
त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan
बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन
24 घंटे में छठ घाटों की सफाई न हुई तो होगी कार्रवाई
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
अनियंत्रित होकर छात्रों से भरी बस पलटी, छात्र चोटिल
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम
अखिल भारतीय किसान सभा ने बड़ी संख्या में सर्वोत्तम बिल्डर के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में पहुंचकर दिया ...
बुलंदशहर से पीएम देंगे हजारों करोड़ की सौगात, सीएम ने परखी तैयारियां