पार्सल में आपत्तिजनक सामग्री होने का भय दिखाकर महिला से 6 लाख रुपए की ठगी

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने बताया कि बीती रात को मानसी मधेशिया पुत्री राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बरौला गांव में रहती है। पीड़िता के अनुसार 31 जुलाई को सुबह के समय उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपने एक पार्सल मुंबई से ईरान भेजा है, जिसे रोक लिया गया है। इसकी शिकायत महाराष्ट्र पुलिस में करनी होगी। आरोपियों ने पीड़िता को अपनी बातों में उलझा लिया तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के भय और विभिन्न एजेसियों का डर दिखाकर अपने खाते में तीन लाख रुपया ट्रांसफर करवा लिया। इसके बावजूद पीड़ित को आरोपियों ने डराना धमकाना जारी रखा और उनसे उनके दस्तावेज लेकर आइसीआइसीआइ बैंक से 10 लाख रुपए का लोन करवा लिया। उस लोन की रकम में से भी आरोपियों ने 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर लाखों की ठगी
पशुओं को चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को दबोचा
विभिन्न जगहों से अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
ई -रिक्शा में सवार होकर जा रही सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के बैग से लाखों रुपए के जेवराज चोरी
विभिन्न जगहों से 10 बदमाश गिरफ्तार
हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी का भंडाफोड़ , स्लीपर के नीचे बने हुए बॉक्स में ...
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला टेंपो चालक
कल का पंचांग, 22 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
लूट, चोरी जैसे मामले में वांटेड पांच हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
नोएडा- ग्रेटर नोएडा के गुंडों पर शिकंजा , प्रशासन ने लगाया गैंगस्टर
चुनाव के मद्देनजर नज़र एक्शन में आबकारी विभाग, अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती
एक्सप्रेसवे जाम लगाने वाले किसानों पर मामला दर्ज
बच्चे के विवाद में पति बना हत्यारा
कासना पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा
गोपनीय सूचना पर नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक और तमंचे के साथ एक शातिर गिरफ्तार
खुलासा : पूर्व नौकरानी ने प्रेमी संग रची थी लूट की साजिश, दो बदमाशों समेत गिरफ्तार