मृत अवस्था मे नवजात बच्चा मिला

नोएडा । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर आज सुबह को एक नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 45 के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले शख्स के घर की सीढ़ियों पर एक नवजात शिशु (लड़का) मृत अवस्था में पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से इस घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में चर्चा है कि कोई कलंकिनी मां ने बच्चों को जन्म देने के बाद लोकलज्जा के चलते उसकी हत्या कर शव को यहां पर फेंका है। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन,जेल भेजने की मांग
"नो रजिस्ट्री नो वोट" के अभियान ने जोर पकड़ा, पीड़ित फ्लैट बायर्स ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास
कल का पंचांग, 13 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
YEIDA क्षेत्र में मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स का बड़ा विस्तार, 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
गौतमबुद्ध नगर की ज़िला रोल बॉल बालक व बालिका टीम का हुआ गठन
चेरी काउंटी सोसाइटी में वरिष्ठ नागरिकों ने किया योगाभ्यास
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में सभी सुविधाएं एवं शिक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने को लेकर डीएम म...
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, शिकायतकर्ता पेश करने वाला है सबूत
सूरजपुर वेटलैंड में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2024 का हुआ भव्य आयोजन
यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर संवेदनशील, सम्बंध...
ग्रेटर नोएडा में शकुंतलम लैंडक्राफ्ट की 1200 बीघा जमीन को किया गया सील
ग्रेटर नोएडा के आधे गाँवों में पानी की सप्लाई आजतक नहीं - आरटीआई