अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2

ग्रेटर नोएडा: यूपीसीडा अन्तर्गत सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2, ग्रेटर नोएडा के निवासी वर्षों से यहां के यूपीसीडा प्राधिकरण से ड्रेनेज और सीवर सिस्टम को दुरुस्त करने की डिमांड करते आ रहें है,लेकिन आजतक झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं हुआ। जब भी यहां के निवासी जलजमाव की समस्या की कंप्लेंट यूपीसीडा से करते है, तो समस्या के तत्काल समाधान कर दिया जाता है लेकिन परमानेंट समाधान आज तक नहीं हुआ। यूपीसीडा के अधिकारीगण IGRS कंप्लेंट की रिप्लाई में जवाब देते हैं कि सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2, ग्रेटर नोएडा में ड्रेनेज एवं सीवेज सिस्टम बिल्कुल सही हालत में हैं लेकिन इन तस्वीरों को देख कर यहां की स्थिति कितनी भयावह है इसका अंदाज लगाया जा सकता हैं क्योंकि तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती हैं। ये स्थिति इस क्षेत्र के सभी सोसायटीज के आसपास कमोबेश एक हीं जैसी है। इस पूरे सूरजपुर साइट सी ग्रुप हाउसिंग एक्सटैन्शन-II, ग्रेटर नोएडा का ड्रैनेज सिस्टम बाबाआदम जमाने का बना हुआ हैं और सीवेज सिस्टम नहीं होने के कारण वर्षा का पानी और सीवर का पानी दोनों इसी ओपन नालें से होकर बहता हैं और कचरा जमा होने के बाद एवं बारिश होने पर यही गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता हैं। इस मार्फत यूपीसीडा के स्थानीय क्षेत्रीय ऑफिस , ग्रेटर नोएडा, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, सीपीसीबी को यहां के निवासियों ने अनेको बार मौखिक रूप से, व्हाट्सप्प,ट्विटर,ईमेल एवं IGRS के द्वारा कंप्लेंट किया लेकिन उस पर सिवाय खानापूर्ति के कुछ नहीं किया गया।

यह भी देखे:-

अनैतिक रूप से देह व्यापार का गैंग चलाने वाले सात लोग गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
बिसरख पुलिस ने चोरों का पर्दाफाश, लाखों की ज्वैलरी और नगद बरामद
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को मनाया जाएगा अपना 18वां स्थापना दिवस
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2024: पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने यमुना प्राधिकरण के स्टॉल का किया दौरा, सीईओ अ...
पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण
राजस्थान, हरियाणा दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा में कोई काट रहा है चोटियां, दहशत में महिलाएं
ग्रेटर नोएडा : नागरिक सेवाओं के लिए इन नंबरों पर करे व्हाट्स एप,   ग्रेनो के गांवों व सेक्टरों की सफ...
गांव-गांव गूंजा "सशक्त नारी" का संदेश: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने छेड़ा जागरूकता का बिगुल
विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की अहम बैठक में राहुल और प्रियंका, चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा
विभिन्न सड़क हादसे मे दो की मौत
गाँव की बच्चियों ने किया निर्मित सी सी मार्ग का उद्घाटन
नॉन रेजीडेंसियल आवंटी जीएसटी में करा लें अपना पंजीकरण, पंजीकृत आवंटियों को खुद से ही आरसीएम के तहत ज...
इंडिया एक्सपो मार्ट में दीवाली कार्निवल मेला का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0: गर्भवती महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक संपन्न
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला, रागनी कलाकारों ने मचाई धूम , स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति देकर व...
25 जून साढ़े सात घंटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : UPSC टॉपर को करेंगे...