ISRO  के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा  विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी तीन दिवसीय आयोजन कल से

ग्रेटर नोएडा: भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी के उपलक्ष्य में प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया।

यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी “अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)” अहमदाबाद द्वारा गलगोटियास विश्वविद्यालय में 1 से 3 अगस्त-2024 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के सहयोग से “विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी” के नाम से प्रधानमंत्री जी की पहल के अनुरूप “नेशनल स्पेस डे” के उपलक्ष्य में की जा रही है।

इस प्रदर्शनी के लिये आज की इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में विक्रम सारा भाई स्पेस एग्जीबिशन के अध्यक्ष सीनीयर सांईटिस्ट श्री परेश सरवैय्या जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य स्कूल के विद्यार्थियों को और आम जन मानस को भी इसरो के बारे बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि अगले तीन दिनों में हम विद्यार्थियों को इसरो के बारे में शुरूआत से लेकर और अब तक की महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बतायेंगे। यहाँ पर विद्यार्थियों को नेवीगेशन, सैटेलाइट, रिमोट सेंसिंग, कम्युनिकेशन के बारे में भी विस्तार से बताया जायेगा। सैटेलाइट और रॉकेट के बारे में बताया जायेगा और मॉडल दिखाकर दोनों की कार्यप्रणाली के बारे में भी समझाया जायेगी। हमारी इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की महान प्रतिभा को भी खोजना है। उन्हीं बच्चों के बीच में भारत के उज्जवल भविष्य के निर्माण करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी भी होंगे जो अगले तीन में यहाँ आने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि सांईटिस्ट कल्पना चावला और महान वैज्ञानिक “विक्रम साराभाई” जैसे महान प्रतिभावान बच्चे जब हमारी इस प्रदर्शनी में आयेंगे तब उनको अपने जीवन में अपने सपनों को भी पूरा करने की उत्सुकता भी जागेगी और वो एक दिन अपना ये सुन्दर सपना भी अवश्य पूरा करेंगे। पूरे देश की प्रतिभाओं को निखारना और उनके सपनों को पूरा करना ही हमारी इस प्रकार की प्रदर्शनी की प्रार्थमिकता है।

गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने इस आयोजन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया: “यह
इसरो के साथ सहयोग हमारे छात्रों और समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़ें। हम न केवल ऐसा मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं न केवल शिक्षित करता है बल्कि वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को प्रेरित भी करता है।”

आज के इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विक्रम सारा भाई स्पेस एग्जीबिशन के अध्यक्ष सीनीयर सांईटिस्ट श्री परेश सरवैय्या, स्पेस एप्लिकेशन सैंटर इसरो अहमदाबाद के सीनियर सांइटिस्ट विकास गुप्ता , स्पेस एप्लिकेशन सैंटर इसरो अहमदाबाद के यंग सांइटिस्ट श्रीमती शिवांगी जैसवाल मैम, सांइस कम्युनिकेटर दिशा दबे, हैप्पी जी पटेल, हैप्पी एम पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 

यह भी देखे:-

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में अंतर्विद्यालयी जोश दिखाइए (द स्पोर्ट्स मीट) महोत्सव का आय...
दिल्ली: केजरीवाल शुरू करेंगे 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर
आईआईएमटी कॉलेज समूह में एचआर कॉन्क्लेव
6 सितंबर को कोर्ट में सुनी जाएगी एकेटीयू की अर्जी
नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में राष्ट्रपति ने AKTU के स्टार्टअप का लिया जायजा
जी.एल. बजाज आईएमआर का 15वां दीक्षांत समारोह: सफलता की नई इबारत लिखने का आह्वान
आई.टी.एस. इन्जीनियरिंग काॅलेज द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर
एकेटीयू के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण 14 अगस्त तक
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
गलगोटियास विश्वविद्यालय में गणित और सांख्यिकी विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने पहली बार 'नेक्स्टजेन डिफेंस टेक्नोलॉजी' वेबिनार का आयोजन किया
CBSE 10वीं के नतीजे कुछ ही देर में घोषित होंगे , ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
The Central Library, ITS Engineering College Greater Noida organised a training programme for studen...
अब छात्र नौकरी करेंगे नहीं नौकरी देंगे , आईआईएमटी के छात्रों ने जाना बिजनेस का फंडा
“करो योग, रहो निरोग”: नन्हें बच्चों ने दिखाया योग का कमाल, नन्हक फाउंडेशन में उत्साहपूर्वक मना अंतर्...
CBSE CLASS 10th RESULT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL : DIVYANSHU has topped the school