सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

नोएडा । थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि कमलेश प्रसाद शर्मा ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार 29 जुलाई को उनका चचेरा भाई विनोद कुमार शर्मा उम्र 32 वर्ष सुबह के समय साइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहा था।

डीके ट्रेडर्स राजपुरा फाटक के पास जब वह पहुंचा तो एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक विनोद कुमार के दो बच्चे हैं। जिनमें एक तीन वर्ष का बेटा, और एक बेटी है जिसकी उम्र 6 माह है। परिवार का पालन पोषण मृतक विनोद कुमार की कमाई से होता था।

यह भी देखे:-

CNG, PNG हुई महंगी, अक्टूबर महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमते
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने की यूपी के प्रयासों की प्रशंसा
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गौतम बुद्ध नगर के नवनिर्मित कार्यालय का किया गया विधिवत उद्घाटन
वृद्धजनों की सेवा के लिये गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ दनकौर कस्बे के “वृद्धाश्रम” पहुँ...
दक्षिण भारत की कंपनी ने दिल्ली में लांच की टाइगर ईवी 200
राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अमेठी हत्याकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के आरोपी को नोएडा में यूपी एसटीएफ ने कि...
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पुलिस हिरासत में
तालाब में डूब कर मासूम की मौत
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
सीएम योगी ने कानपुर में अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन में लिया हिस्सा, शिशुओं का किया अन्नप्राशन
ग्रेटर नोएडा में किसान नेता युद्धवीर सिंह के समर्थन में भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
नवरात्र सेवक दल द्वारा किया गया मेगा पौधारोपण अभियान गौरव यात्रा का शुभारंभ, मिल रहा है अपार जनसमर्थ...
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन
गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 4 डीजे सीज किए