गांव में बनी लाइब्रेरी में बैठकर छात्र बुन रहे भविष्य के सपने

–निरीक्षण पर घंघोला पहुंचे एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने जमकर सराहा
–घंघोला, सिरसा व सलेमपुर गुर्जर में विकास कार्याें का भी लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। जहां चाह हो वहां राह भी खुद-ब-खुद बन जाती है। स्मार्ट विलेज घंघोला के ग्रामीणों ने यह कर दिखाया है। अपने गांव के बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल देने के लिए ग्रामीणों ने गांव के बरातघर के एक हिस्से को लाइब्रेरी में तब्दील कर दिया, जिसमें न सिर्फ घंघोला, बल्कि आसपास के गांव के बच्चे भी आकर दिन भर पढ़ाई अपने भविष्य की नींव रख रहे हैं। बुधवार को गांव के भ्रमण पर पहुंचे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने ग्रामीणों के इस पहल की जमकर सराहना की।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अपने अधीनस्थों को गांवों में विकास कार्याें का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए हैं, जिससे वरिष्ठ अधिकारीगण विकास कार्यों का मौके पर जायजा लेने जा रहे हैं। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को स्मार्ट विलेज सिरसा, घंघोला और सलेमपुर गुर्जर गांव का निरीक्षण किया। एसीईओ ने सिरसा में आबादी भूखंडों के विकास कार्यों को देखा। वहां से एसीईओ सलेमपुर गुर्जर पहुंचे। उन्होंने श्मशान घाट का जायजा लिया।

सिरसा के बाद वे घंघोला गांव पहुंचे। वहां के आरसीसी रोड का जायजा लिया। बरातघर में बनी लाइब्रेरी देखने पहुंचे। ग्रामीणों ने बहुत अच्छी लाइब्रेरी बना रखी है, जिसमें बैठकर आसपास के छात्र पढ़ाई करते दिखे। एसीईओ ने जूते बाहर निकाल कर नंगे पांव लाइब्रेरी में घूम। छात्रों से बातचीत की। एसीईओ लाइब्रेरी देखकर बहुत गदगद हुए। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयास को जमकर सराहा। वहीं, एसीईओ ने संबंधित स्टाफ को इन गांवों के खाली जगहों पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, प्रबंधक विवेक किशोर और प्रबंधक राकेश बाबू व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधकों व आये अभियंताओं को कार्य आवंटित, देखें सूची
अमेरिका: तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा पेंटागन, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमल...
ग्रेटर नोएडा: 7 साल के बच्चे की गलत आंख का ऑपरेशन, अस्पताल में भारी हंगामा
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
आईएसएस अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहता हूं: तानिष भड़ाना, 10 वीं के टॉपर
IEA की पहल: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन वितरण अभियान, 100 श्रमिकों को मिला लाभ
इंडियन फैशन ज्वैलरी एंड एसेसरीज फेयर - आईएफजेएएस 2023 का आयोजन कल से ग्रेटर नोएडा में
शराब के नशे में चार युवकों का बिल्डिंग से वीडियो वायरल, हुए गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों ने शहर में नालों पर बने पुलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा बढ़ा...
यूपी में भाजपा की हार को लेकर मंथन शुरू, योगी आदित्यनाथ को नजरअंदाज करना पड़ा भाजपा को भारी : चैनपा...
सूरजपुर बाराही मेले में आर्य दर्शन पब्लिक स्कूल और भारती पब्लिक स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने गीत संगीत...
यमुना एक्सप्रेस वे को ईस्टर्न पेरीफेरल से जोड़ने के लिए जल्द बनेगा इंटरचेंज
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बाबा सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने बागपुर गांव में दो गरीब कन्याओं का किया विवाह
प्राधिकरण के विरोध में 4जून को बाइक रैली निकालेंगे किसान:नरेश चपरगढ़
Beigning Mission Education के बच्चों को मिली NAVRATAN FOUNDATION के शीत कवच की गर्माहट