नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगी, किसानों ने की ज़ेवर विधायक से मांग”

जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा।

इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।” जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

यह भी देखे:-

एनएच 91 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को कुचला
एडवोकेट आदित्य भाटी के नेतृत्व में सेक्टर P3 में चला सफाई अभियान, करवाया गया वृक्षारोपण
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्...
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ सनकी आशिक: दीपा हत्याकांड का 30 घंटे में खुलासा, एकतरफा प्यार में घोंटी ...
मोदी बने तीसरी बार प्रधानमंत्री, जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
ग्रेटर नोएडा में कॉर्पोरेट ऑफिस प्लॉट्स के आवंटन के लिए नई योजना लाई योगी सरकार
PM Modi : 3.0 मोदी सरकार में क्या होगा खास, जानिए पीएम मोदी का अगला प्लान
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
कांग्रेस पार्टी का अभियान हाथ बदलेगा हालत जनसंवाद यात्रा बैठकों की हुई शुरुआत
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में कॉरपोरेट कॉन्क्लेव का समापन
ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से इस्तीफा: सौ सालों का नाता चौथी पीढ़ी तक पहुंचकर खत्म