संगठन को मजबूत करने के लिये सपाईयो ने की बैठक

ग्रेटर नोएडा:- बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने जेवर विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की साथ ही वोट बनवाने व फर्जी वोटों को कटवाने के लिए मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट की आवश्यक उपस्थिति पर भी मंत्रणा की।

इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव के जेवर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निराश न हों पार्टी उनके हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से एवं समर्पण से कार्य किया है। सभी कार्यकर्ताओं से राय लेकर संगठन का गठन किया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं पर शासन प्रशासन द्वारा की जा रही ज्यादतियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए चाहे मुझे सड़क पर ही क्यों न उतरना पड़े। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर इंद्रपाल छोकर, चेयरमैन वीरवती ,पूर्व चेयरमैन कुंवर ओरंगजेब अली, इसत्कार राव, श्याम सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष नबाब कुरेशी, राजीव गर्ग, अशोक चौधरी प्रमुख, ओमपाल राणा, राघवेंद्र दुबे, योगेश चौधरी, सूरज राणा, रामटेक कटारिया, मुन्ना पंडित, जय भगवान शर्मा, रामवीर सोलंकी, महेश मिश्रा, कुलदीप पंडित, चौ. मुस्तफा, याकूब कुरेशी, बालेंद्र शर्मा, अरुण छोकर, रजनीश बाल्मीकि, बसीम खान, दिलशाद मुंशी, हैदर कुरेशी, पुरुषोत्तम शर्मा, मदनलाल मीणा, सुल्तान खान, रामकुमार सिंह, विकाश यादव, सतपाल यादव, रविन्द्र यादव, अनूप तिवारी सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
एबीवीपी नोएडा ने ईकाई का किया विस्तार
किसान कामगार मोर्चा संगठन ने दिल्ली में किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की
27,000 स्कूलों के बंद होने के फैसले पर आम आदमी पार्टी का विरोध, कहा– बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय
सपा की मासिक बैठक में दर्जनों लोगों ने ली सपा की सदस्यता
भाजपा दनकौर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को दी श्रद्धांजलि
नोएडा : पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने किया पिंक बूथों और बहुउद्देश्यीय भवन का लोकार्पण
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक यात्रा
पुलिस उत्पीड़न से आम आदमी त्रस्त : राजकुमार भाटी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जानिए क्यों, पढ़ें पूरी खबर
संजय सिंह के घर तक पहुंची ED की जांच, हम डरने वाले नहीं- आम आदमी पार्टी
गुजरात और पंजाब में जीत के जश्न में झूमी आम आदमी पार्टी, नोएडा में मनाया गया विजय उत्सव
मुख्य सचिव ने की तीनों प्राधिकरण के अधिकारीयों के साथ बैठक, निवेश बढ़ाने पर जोर
वीरेंद्र डाढ़ा के नेतृत्व में निषाद पार्टी ने डॉक्टर संजय निषाद का मनाया जन्मदिन 
भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता