बंद बीमा पॉलिसी को चालू करवाने के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय

नोएडा । यदि आपकी भी कोई बीमा पॉलिसी है और किसी वजह से बंद है। कोई किसी तरह का लालच या प्रलोभन देकर उसे चालू करवाने को कह रहा है तो जरा सावधान हो जाएं नहीं तो रकम से हाथ धोना पड़ सकता है।

शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को शुरू कराने और रुके हुए क्लेम को अल्प समय में वापस दिलाने का झांसा देकर व्यापक स्तर पर ठगी कर रहा है।

सेक्टर-16 के वर्ल्ड ट्रेड टावर स्थित टाटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकारी अभिराज सिंह ने फेस-वन पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके बीमा धारकों की उनके पास शिकायत आ रही है। कुछ लोग विभिन्न नंबरों से बीमा धारकों को कॉल करते हैं।

ग्राहकों को बताया जाता है कि उनकी बीमा पॉलिसी निष्क्रिय और समाप्त हो गई है और बीमा पॉलिसी को सक्रिय और नवीनीकृत कराने के लिए लिए पैसे देने होंगे। कॉल करने वाले खुद को सरकारी अधिकारी बताते हैं और सरकार द्वारा निवेश की गई पूरी राशि जब्त करने की धमकी भी देते हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को करीब दस ऐसे नंबर उपलब्ध कराए हैं जिनसे ग्राहकों से संपर्क किया गया है।

यह भी देखे:-

अच्छी खबर: सितंबर आखिर तक आ सकती है ZyCov-D की कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य टीकों से कैसे है यह अलग
वन नेशन वन राशन कार्ड पर गोष्ठी का आयोजन
दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा
ग्रेटर नोएडा : डेल्टा-3 के साई अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा "श्री कृष्ण जन्मोत्सव"
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, लुक आउट नोटिस जारी
आईआईएमटी में डिजिटल फॉरेंसिक एंड जॉब ऑपर्च्युनिटीज पर सेमिनार
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि
सस्ती उपग्रह नेटवर्क प्रणाली "क्यूब संचार" को मिली पहचान, GL बजाज को MSME हैकाथॉन 4.0 में 15 लाख की ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय और इकोले इंटुइट लैब (फ्रांस) के साथ हुई साझेदारी,जानिए पूरी खबर
बच्ची के साथ रेप का आरोपी गिरफ्तार
वायु प्रदूषण : यूपी, दिल्‍ली समेत कई जगह बेहद खराब स्थिति, राज्‍यों में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है
मुद्रकों एवं प्रकाशकों को निर्वाचन सामग्री प्रकाशित करने संबंधी निर्देश जारी
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल विजयमोहत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर