भांजी से दुष्कर्म के मामले में दोषी मिली कठोर सजा

ग्रेटर नोएडा। नौ साल पहले नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विशेष जज (पाक्सो) प्रथम विकास नागर की अदालत ने पीड़िता के मामा को दोषी करार दिया है। अलीगढ़ निवासी मामा को 10 साल की कैद और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

वारदात अप्रैल 20215 में थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुई थी। जिला बुलंदशहर की खुर्जा निवासी कक्षा 10 की छात्रा सूरजपुर में अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में आई थी। वहां उसका दूर के रिश्मे का मामा आया। वह छात्रा को बहला फुसला कर ले गया। एडीजीसी जेपी भाटी ने बताया कि वारदात के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार दिन बाद पुलिस ने छात्रा को ढूंढ निकाला। उसे भंगेल में रखा गया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान में छात्रा ने बताया कि मामा ने उसके साथ गलत कार्य किया है। अदालत में सुनवाई के दौरान इस मामले में छह गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोष सिद्ध होने पर मामा को 10 वर्ष की कैद और 20 हजार रुपये देने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना नहीं अदा करने पर 6 महीना अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह भी देखे:-

उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में रचा इतिह...
मेडिकल डिवाइस पार्क में निर्माणाधीन CSF का निरीक्षण: भारत सरकार से हर संभव सहयोग का आश्वासन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘हेल्थकेयर क्रांति’ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक हुई संपन्न
सड़क किनारे मिला लहूलुहान अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
भारत विकास परिषद ने मनाया योग दिवस
रक्षाबंधन 2023: राखी 30 या 31 को, जानें कब बन रही हैं शुभ घड़ी
विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Yamuna Authority: राया हेरिटेज सिटी के पास के 16 तालाब बनेंगे पर्यटन स्थल, तालाबों के पौराणिक महत्व ...
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं किया रक्तदान, नोएडा जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदा...
दिल्ली को थी दहलाने की साजिश ; AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
एयर इंडिया की 70 साल बाद घर वापसी, सबसे ज्यादा बोली लगाकर टाटा ग्रुप ने खरीदा: रिपोर्ट