शारदा विश्वविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता पर प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन

शारदा विश्वविद्यालय ने शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल की मेंटर मेंटी योजना के तहत नवाचार और उद्यमिता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भुवनेश कुमार अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार, डॉ अरविंद कुमार, वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी अनुवाद व नवाचार विभाग ने किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि उद्यमियों के लिए रचनात्मकता आवश्यक है, जो विचार सृजन, अवसर की पहचान, समस्या समाधान, नवाचार और विशिष्टीकरण को प्रेरित करती है।कहा कि उद्यमिता एक नया व्यवसाय शुरू करने और उसे प्रबंधित करने की कला है, जिसमें अवसर की पहचान, सोच-समझकर जोखिम उठाना और बदलती बाजार मांगों को पूरा करने के लिए समाधान तैयार करना शामिल है।

रचनात्मक उद्यमी जोखिम उठाते हैं, प्रभावी ढंग से संवाद करते हैं और लगातार सीखते और अनुकूलन करते हैं। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता उद्यमियों को चुनौतियों का सामना करने, अवसरों को भुनाने, नए समाधान बनाने और सफल उद्यम बनाने में सक्षम बनाती है। विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता गतिविधियों को मजबूत करने के लिए और अधिक सहायता प्रदान करने का पुरजोर आश्वासन दिया।

डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बीच अंतर को पाटना और शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।छात्रों, शिक्षकों और अनुसंधान विद्वानों ने नवाचार और उद्यमिता के प्रति अपनी ताकत दिखाने के लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया।विश्वविद्यालय उद्यमशीलता को बढ़ावा देने तथा छात्रों और शिक्षकों के बीच रचनात्मकता और उद्यम की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, शारदा लॉन्चपैड विभाग के डॉ. अमित सहगल और आईपीआर प्रमुख प्रोफेसर अविनाश कुमार समेत अन्य संकाय डीन और एचओडी मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण किसानों को सात फीसदी आवंटित करने की लाई तेजी
उत्तरप्रदेश में आईएस अधिकारियों के तबादले, मेघा रूपम बनी डीएम गौतमबुद्ध नगर
प्रधानमंत्री मोदी किया रुद्राभिषेक और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण
इटैहरा में 33 केवी सबस्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, 10 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर जल्द
फाटक ना होने की वजह मालगाड़ी ट्रेन की स्विफ्ट कार से टक्कर, कार के परखच्चे उडे, एक परिवार तीन लोग घाय...
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने वृद्धाश्रम में लगाया फ्री डेंटल चेकअप कैंप
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में साहित्य का उत्सव: विशेषज्ञ व्याख्यान व काव्य-पाठ ने बांधा समा
Update : गौतमबुद्धनगर नगर निकाय चुनाव , जानिए सुबह 9 बजे तक कितना रहा मतदान प्रतिशत
नोएडा एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय व घरेलू विमानों के उड़ान का शेड्यूल एक अक्टूबर को होगा तय
G20 Summit: जी20 सम्मेलन के कौन होंगे मेहमान , जानें दिल्ली कितनी है तैयार
सेक्टर 82 पॉकेट 7 में बड़े धूमधाम से मनाया गया 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 910 किलो पनीर और 160 किलो मिठाई नष्ट
Yamuna Authority: अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लेआउट प्लान को यीडा की मंजूरी, फरवरी में शुरू होगा निर...
तारीखें घोषित : किसानों को एकजुट करने को किसान मोर्चा लगातार करेगा पंचायत, अक्तूबर में तीन जिलों में...
ठंड के बीच जरूरतमंद महिलाओं में बांटे शॉल
इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार