मानदेय बढ़ाने के लिए हड़ताल पर गए प्रशिक्षु चिकित्सक

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के प्रशिक्षु (इंटर्न्स) चिकित्सकों ने शासन व महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश से मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सभी प्रशिक्षु हड़ताल पर रहेंगे। प्रशिक्षु चिकित्सक शुभम गुप्ता, अरुण अत्रि व आदित्य अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख बताया कि जिम्स के 2019 बैच के एमबीबीएस छात्र अस्पताल में प्रशिक्षु हैं। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें सिर्फ 12 हजार प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा है। जो कि चिकित्सा सेवा में दिए गए उनके योगदान के अनुपात में काफी कम है। शासन व चिकित्सा शिक्षा विभाग से मांग है कि उनका मानदेय 30 हजार प्रतिमाह किया जाए। प्रशिक्षु चिकित्सकों का मानदेय सबसे कम यूपी में है। अन्य राज्यों में 18 हजार से 30 हजार रुपये है। कई बार सरकार व चिकित्सा शिक्षा विभाग से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कालेज के प्रशिक्षु चिकित्सक तब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती। इससे इनके द्वारा दी जाने वाली सभी चिकित्सा सुविधा बाधित रहेंगी।

यह भी देखे:-

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 14 चुराई गईं मोटरसाइकिल और हथियार बरामद
डीएसपी रघुनाथ प्रताप सिंह ने कहा मैं हेलमेट मैन का फैन हूं यह जहां भी जाते हैं जान बचाने का कार्य कर...
प्रदीप कुमार ने भूटान में फहराया तिरंगा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता
यूपी पुलिस भर्ती 2021 : दरोगा बनना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है, जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन समेत ...
गोवर्धन पूजा आज: जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त का समय, बता रहे हैं पं. सागर शास्त्री
गलगोटियास विश्वविद्यालय के पालिटैक्निक ने एल्युमनाई टास्क सीरीज़ कार्यक्रम का आयोजन किया
मुकुल गोयल बने रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष
शर्मनाक घटना : अस्पतालों का अमानवीय चेहरा सामने आया, गर्भवती महिला को नहीं दिया इलाज, हुई मौत, जांच...
राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
कोरोना का बढ़ रहा मामला, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार
विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार से शुरू हो रही ब्रिक्‍स बैठक में शामिल होंगे,चीन के विदेश मंत्री से आ...
ग्रेनो की 130 मीटर सड़क को यमुना प्राधिकरण सिटी से जोड़ने की तैयारी शुरू
नतीजे पर पहुंचा हूं की रक्षित के इस्तीफ़े में ईमानदारी है,रक्षित सिंह ने इस्तीफ़ा एक चैनल से नहीं गो...
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ.  महेश शर्मा का जन्मदिन मनाया  
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ, केंद्रीय मंत्री डॉ. महे...