आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन

ग्रेटर नोएडा- शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का गुरुवार को समापन हो गया। संगोष्ठी के मुख्य विषय आईसीएस-सेमीकंडक्टर इंडिया 2024 अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें अतिथि के रूप में सीएसआईआर-सीईईआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ एस के महाजन, ऑटो एनएक्सटी के सह-संस्थापक. पंकज गोयल, एआईपीएच विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार,डॉ पी प्रशांत, सीईओ ज़ेड सॉफ्टलिंक के संस्थापक व सीईओ रोहित कुमार, टीडीसीओबी इंडिया के संस्थापक प्रणय उपाध्याय, कॉर्पोरेट इनोवेशन, टेक स्वदेशीकरण के सायन गांगुली का स्वागत आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के डॉयरेक्टर डॉ. अभिन्न बख्शी भटनागर ने किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने सेमीकंडक्टर के बारे में विस्तार से बताया।

आईसीएस-सेमीकंडक्टर इंडिया 2024 को लेकर पूर्व वैज्ञानिक डॉ एस के महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज की दुनिया इलेक्ट्रॉनिक्स के बगैर कुछ भी नहीं है, इलेक्ट्रॉनिक का दिल होता है सेमीकंडक्टर, इसके आधार पर सभी डिवाइस को कंट्रोल करती है। चंद्रयान 3 को भी सेमीकंडक्टर से कंट्रोल किया गया है। कहने का अर्थ है कि सेमीकंडक्टर एक कड़ी के रूप में काम करता है। सेमीकंडक्टर के लिए भारत में पांच कंपनियों को नॉमिनेट किया गया है दो गुजरात में दो असम में और एक ग्रेटर नोएडा के कासना में खोले जाएंगे।
वहीं एक छोटा सा देश ताइवान पूरी दुनिया को 86 प्रतिशत सेमीकंडक्टर चिप्स सप्लाई करता है। आज दुनिया के लगभग सभी देश ताइवान पर निर्भर हैं। दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस में आए दूसरे वक्ताओं ने भी सेमीकंडक्टर पर अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी व अनेक छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

चुनाव के मद्देनजर एक्टिव मोड में आया आबकारी विभाग
3 माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारी ने कंपनी के अंदर लगाई फांसी
प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी,जानिए पूरा कार्यक्रम
बिजली कटौती के खिलाफ "जय हो" संस्था का आंदोलन सफल, अधिकारियों ने मानी सभी मांगें
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य पुलिस कार्यालयों में गांधी जयंती कार्यक्रम का आय...
नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण
ग्रेटर नोएडा में संयुक्त किसान मोर्चा का तीसरा दिन: 28 नवंबर को महापड़ाव पहुंचेगा यमुना प्राधिकरण, 2...
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी किया यातायात निर्देश: यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के दौरान सु...
यमुना प्राधिकरण आबंटियों के साथ मौके पर बैठक कर भूखंड पर देगा कब्जा
Wellfest India 2025: संपूर्णता की ओर एक यात्रा का शुभारंभ
उ.प्र. रेरा में प्रोमोटर के लिए परियोजना की भूमि पर स्वत्व साबित करना अनिवार्य
यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत
नोएडा में हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 साइबर ठग गिरफ्तार, 80 लाख रुपये फ्र...
प्राइवेट अस्पताल पर बच्चे का गलत ऑपरेशन करने का लगा आरोप पीड़ित परिवार ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और...
ग्रेटर नोएडा में लागू होगा आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, तीसरी आंख करेगी निगरानी
शुभ कर्मन फाउंडेशन ने ग्रेटर नोएडा में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश