लॉयड बिजनेस स्कूल द्वारा “नो प्लास्टिक” जागरूकता अभियान का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 25 जुलाई 2024: लॉयड बिजनेस स्कूल ने एचसीएल फाउंडेशन, सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से 25 जुलाई 2024 को “नो प्लास्टिक” जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समाज में व्यापक रूप से प्रचारित करना था। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों, और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लॉयड बिजनेस स्कूल की समूह निदेशिका डा वंदना अरोरा सेठी द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा।डा वंदना अरोरा सेठी ने कहा कि इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोगों ने अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाए हैं। महात्मा गांधी ने कहा था, “आप जो परिवर्तन देखना चाहते हैं, वह खुद बनें।” हमें भी यह परिवर्तन खुद से शुरू करना होगा। हमें अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करना होगा कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें
एचसीएल फाउंडेशन और सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन की प्रतिनिधि ऋतू पांडेय ने प्लास्टिक के विकल्प और उनके लाभों पर प्रकाश डाला गया। हमें अपनी दैनिक आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करने की जरूरत है। जब हम बाजार जाएं तो कपड़े का थैला ले जाएं। प्लास्टिक की बोतलों की जगह स्टील या कांच की बोतलों का उपयोग करें। जब भी संभव हो, प्लास्टिक के बजाय बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करें।
लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन डा रिपुदमन गौड़ ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य समाज को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उनके उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित करना है। हमें खुशी है कि हमें एचसीएल फाउंडेशन, सेंटर फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का सहयोग प्राप्त हुआ।”
एचसीएल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक के विकल्प अपनाना आज की आवश्यकता है। हम इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं।”
इस मौके पर लॉयड बिजनेस स्कूल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरे का निष्पादन किया गया। छात्रों और कर्मचारियों लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पुनर्चक्रण के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
लॉयड बिजनेस स्कूल का यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। जागरूकता अभियान को सफल बनाने में डा अलका ज्योति, डा कृति गुलाठी,डा फेहमीना , प्रोफ सलोनी, डा एस के मट्टा, डा मोहंती व अन्य ने अहम् भूमिका निभाई।

यह भी देखे:-

जनपद के युवाओं को विशिष्ट पहचान देने के लिए विवेकानंद यूथ एवार्ड से किया जाएगा पुरस्कृत
आम चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में लौटी रौनक, गठबंधनों का दौर शुरू
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी प्लाट-8 मार्केट से अवैध दुकानों को हटाया।
नोएडा के बैंक लॉकर में दीमकों ने मचाया कहर, 5 लाख रुपये और आभूषणों का बॉक्स नष्ट
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
गौतम बुद्ध विश्वविधालय के स्कूल ऑफ़ आई सी टी के आईटी विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट राइटिंग एवं कंटेंट क्रिए...
कोरोना तीसरी लहर : गृह मंत्रालय की चेतावनी, अक्टूबर में पीक पर होगा संक्रमण
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण ...
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत
Cryptocurrency किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
नहीं रहे गजल गायकी के फनकार, 72 वर्ष की आयु में पंकज उदास का निधन
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
बिजली का करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
गलगोटियास विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुआ सम्मेलन का आयोजन