साढ़े 10 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा

ग्रेटर नोएडा/आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने न्यू आगरा बसाने की योजना बनाई है। यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे 10,500 हेक्टेयर में प्रस्तावित न्यू आगरा अर्बन सेंटर को संवारने और सजाने में 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया जाएगा। यीडा ने इस परियोजना को मास्टर प्लान 2031 में शामिल किया है। यहां पर्यटन और गैर प्रदूषणकारी फैक्टरियों को स्थापित करने की योजना है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कंपनी अगले 9 महीने में मास्टर प्लान का ब्लू प्रिंट तैयार करेगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा किनारे के 30 गांव न्यू आगरा अर्बन सेंटर में शामिल किए जाएंगे। इसकी स्टडी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी ट्रैक्टेबल इंजीनियरिंग स्काई ग्रुप को सौंपी गई है।इसमें औद्योगिक, आवासीय, हरित क्षेत्र समेत सभी प्रकार की गतिविधियां होंगी। कंपनी जनसंख्या, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सड़क, पर्यावरण की स्थिति, आर्थिक सामाजिक स्थिति, सुविधाएं, उद्योग की स्थिति एवं संभावनाएं, कारोबार की स्थिति, यमुना नदी समेत मौजूद अन्य जल स्रोत की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर नौ माह में प्राधिकरण को सौंपेगी। न्यू आगरा में आवासीय के लिए 20, व्यावसायिक के लिए 4, उद्योग के लिए 25, ट्रांसपोर्ट के लिए 13, ग्रीनरी के लिए 15 व पर्यटन के लिए 7 और मिक्स लैंड यूज के लिए भी 7 फीसदी जमीन आरक्षित रहेगी। छह जिलों में फैले यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में पहले चरण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर को विकसित किया जा रहा है। दूसरे चरण में अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और सबसे अंतिम चरण में आगरा को विकसित करने की योजना है। यह पहला मौका है, जब यीडा ने आगरा के लिए बड़ी योजना तैयार की है।

यह भी देखे:-

PM Modi Lucknow Visit Live: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 75 हजार लाभार्थियों को सौंपी घर की चाबी
विजेता एथलेटिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रामलीला मैदान साइट 4 में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का वृक्षारोपण अभियान, लगाए फलदार व छायादार प...
ग्रेटर नोएडा बंगीय समाज की पहली दुर्गा पूजा का हुआ भव्य आगाज़, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंतरराष...
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन : भारत की 'कोवैक्सीन' को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी
पथिक विचार केंद्र ने बैठक कर ग्रेटर नोएडा-दादरी क्षेत्र का राजनीतिक एजेंडा तय किया
श्री राम चरितमानस नवाहपारायण महायज्ञ भण्डारा का आयोजन
Pitru Paksha 2021: श्राद्ध पक्ष शुरू, जानिए कैसे और किस तिथि को करें श्राद्ध कर्म ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वछता अभियान
विधायक तेजपाल नागर ने गुरुकुल में किया योग
जी.एल. बजाज के अभ्युदय क्लब ने आयोजित किया टेक टॉक 2.0, शामिल हुए राज विक्रमादित्य
एस्टर पब्लिक स्कूल में एस्टर मॉडल संयुक्त राष्ट्र संघ-2024 का आयोजन, ज्वलन्त विषयों पर बच्चों ने की...
फूलों की महक से फिर सराबोर होगा ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क, जानिए पुष्पोत्सव 2025 का शेड्यूल, तैयारी...
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व भारत विकास परिषद की पहल: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भेंट किए कूलर और वाशि...
गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम प्रांत के युवाओं का “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” AAP सांसद संजय सिंह बोले PE...
एसीईओ ने की आईजीआरएस पर लंबित शिकायतों की समीक्षा