दरयाव आदर्शवंस शिक्षा समिति ने झुग्गी में रह रहे बच्चों में पाठ्य सामग्री का किया वितरण

देश के सबसे ग़रीब झुग्गी झोपड़ी परिवारों में निरंतर 8 साल से शिक्षण कार्य एवं नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण।
डॉ.सुरेश नागर अपने दादा एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय श्री दरयाँव सिंह के नाम दरयाव आदर्शवंस शिक्षा समिति का गठन किया। समिति के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 के पास अपने सम्मानित झुग्गी झोपड़ी शिक्षार्थियों एवं सदस्यों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण कर पिछले आठ वर्षों से झुग्गी झोपड़ी परिवारों के नौनिहालों एवं सदस्यों को नि:शुल्क शिक्षित करने का भरपूर प्रयास कर रही।

समिति सीमित संसाधनों के मध्य खुले आसमान के नीचे नौनिहालों के निवास स्थान झुग्गी झोपड़ियों में ही क्लास चलाती है। एक समय ये नौनिहाल परिवार पढ़ना नहीं चाहते थे। फिर काफ़ी प्रयास के बाद जीवन में शिक्षा की महत्ता को समझाया। तब जाकर झुग्गी झोपड़ी परिवार शैक्षणिक वातावरण में बराबर के हिस्सेदार बने।एक समय शिक्षार्थी अक्षर की पहचान भी नहीं कर पाते थे।आज ये बच्चे गुणा,भाग, English और हिन्दी की किताबों को पूर्ण आत्मविश्वास से पढ़ सकते हैं। निरंतर बच्चों की ये ललक हमारे लिए प्रेरणा का कार्य कर रही ज़ो हमें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

समिति का संकल्प कि हर उस नौनिहालों को शिक्षा मिले ज़ो आर्थिक रूप से देश के सबसे निचले पायदान पर है। निशुल्क शिक्षा के साथ साथ समिति अपने शिक्षार्थियों को नि:शुल्क स्टैसनेरी,मेडिकल कैम्प,कपड़े अन्य मौलिक सुविधाएँ प्रदान करती है।

समिति का उद्देश्य यह है कि हर घर शिक्षा का दीप जले क्योकि शिक्षा पर सबका समान अधिकार है। हर व्यक्ति को शिक्षित करके ही शिक्षित समाज की परिकल्पना को पूर्ण किया जा सकता है।

यह भी देखे:-

प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
P3 साइट पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेगा वृक्षारोपण अभियान, "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत लगाए गए 500 से ...
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
एकेटीयू के छात्रों को नौकरी पाने का है सुनहरा अवसर, अप्तारा कॉर्पोरेशन कराने जा रही है कैंपस प्लेसमे...
यूपीआईटीएस में छह देशों के साथ बढ़ेगा यूपी का कारोबारी जुड़ाव
खतरनाक प्रदूषण से बचाव को आरडब्ल्यूए ने बांटे मास्क नोएडा सेक्टर-82 में बढ़ते धुंध पर जताई चिंता
ग्रेटर नोएडा : गांवों के विकास पर खर्च होंगे 26.58 करोड़
दिल्ली-मेरठ RapidX : सुरंग बनाने का काम पूरा, जल्द मिलेगा सफर करने का मौका
सीईओ ने ग्रेटर नोएडा शहर का लिया जायजा, 10 फर्मों पर लगाई 65 लाख की पेनल्टी, प्रबंधकों पर भी गिरी गा...
कोर्ट में पैरवी करने गई युवती को बलात्कार के आरोपी ने दी धमकी
रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
पीडीए जन पंचायत का आयोजन
27 से 30 अप्रैल तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्टेयर्स युथ नेशनल गेम्स 2023-2024 का आयोजन
अखिल भारतीय मेयर और आरडब्ल्यूए शिखर सम्मेलन , भूजल दोहन रोकने पर जोर