“गुरुकुल द म्यूजिकोलॉजी” में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, गुरुओं ने कहा संगीत की गहराई में उतरने के लिए रियाज है जरूरी

ग्रेटर नोएडा:  शहर में गुरु-शिष्य परंपरा के तहत संगीत के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान कर रही संस्था “गुरुकुल द म्यूजिकोलॉजी” द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगीत की शिक्षा ग्रहण  कर रहे शिष्यों ने संगीत गुरु श्री आनंद मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत और तबला प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।

गुरु आनंद मिश्रा  ने सभी शिष्यों को धागा बांध कर रोजाना संगीत का रियाज़ करने का संकल्प दिलाया और गायन-वादन को और बेहतर करने का गुरु मंत्र दिया।  उन्होंने कहा वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट, परफॉर्मेंस आदि से जो भी जुड़ा है, उसे अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए हर दिन प्रैक्टिस यानी अभ्यास करना जरूरी हैं।

गुरु उपेन्द्र कुमार ने कहा हर रोज रियाज़ करना न सिर्फ आपकी आवाज को लय में लाता है बल्कि सुर-ताल का उत्तर चढाव भी ठीक करता है। अंत में सभी बच्चों ने गुड़ -चना का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी की अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, सचिव रोहित प्रियदर्शन, अभिभावकगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग, दिल्ली में आर्य समाज का सम्मेलन स...
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर व ग्रामीण क्षेत्र में शुरू की परिवहन सेवा
जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न भरने का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, मॉल, स्कूल व सोसाइटी पर 5.28 लाख का जुर्माना
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में भाई दूज का पर्व, 3075 महिलाओं ने बंदी भाइयों के लिए की दीर्घायु की काम...
ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल, सौंपा ज्ञापन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को बेस्ट बी स्कूल फॉर एम्प्लॉयबिलिटी से किया सम्मानित।
भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मे एसीईओ से की बैठक
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
जेवर में प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास स्थित ग्राम रौनीजा बनेगा स्मार्ट विलेज
"भारत के नारी रत्न" में पन्नाधाय की जाति बदलने पर गुर्जर समाज में रोष, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञ...
गर्मी का कहर रोकने की तैयारी: हीट वेव से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट
गौतमबुद्धनगर: भाजपा ने सौंपे नए दायित्व, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ अभियान को मिलेगा बल
ग्रेटर नोएडा में होगा भारत का पर्यावरण और स्थिरता विकास पर सबसे बड़ा आयोजन
NCR Champions साइक्लिस्ट ग्रुप की एडमिन भावना गौड़ हुई समान्नित