यमुना प्राधिकरण ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, 69,100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर 18 में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसका शुभारंभ यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने किया। इस दौरान करीब हजारों पौधे लगाए गए।
उ० प्र० शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण जन महोत्सव के अर्न्तगत 36.50 करोड पौधे लगाये जाने का लक्ष्य पूरे प्रदेश में रखा गया है। जिसके लिए यमुना प्राधिकरण को वर्ष 2024-25 में जुन 69100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य दिया गया है।
शनिवार सुबह सीईओ अरूणवीर सिंह द्वारा सेक्टर 18 के पॉकेट बी में जामुन, पीपल, अमरूद, नीम, पापड़ी, आदि पोधो का रोपण किया गया।
यमुना प्राधिकरण आज एक दिन में 58735 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें नीम जामुन पीपल, पिलखन, गुलमोहर चकरेसिया, बरगद, चम्पा, अशोक आदि पौधे लगाये गये है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगो को सीईओ अरूणवीर सिंह ने पेड़ो का महत्व बताते हुए उनकी सुरक्षा करने की बात कही। इस दौरान एसीईओ कपिल सिंह, एसीईओ विपिन कुमार जैन,ओएसडी शैलेंद्र भाटिया,ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह,ओएसडी राजेश कुमार, महाप्रबंधक एके सिंह, महाप्रबंधक विशंभर बाबू,अशोक कुमार, पी पी सिंह राजेंद्र भाटी, नंदकिशोर, आनंद मोहन, अन्य प्रसाशनिक अधिकारी एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।