गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार काजल झा को मिली जमानत, जेल से हुई रहा

ग्रेटर नोएडा । कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मैनेजर को गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से 82 दिन बाद जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा हो गई है। काजल को 23 अप्रैल को नोएडा पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया था जब वह थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पर आई थी। इस गैंग का मुख्य सरगना रवि काना जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ गैंगस्टर और बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। नोएडा पुलिस ने रवि काना और उसकी गैंग के सदस्यों की अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क किया है। नोएडा पुलिस ने जनवरी माह में रवि काना गैंग के 16 लोगो के खिलाफ थाना बीटा- दो में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

इस गैंग के 16 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें 6 को जमानत मिल चुकी है। रवि काना दिसंबर माह वर्ष 2023 में थाईलैंड भाग गया था। उसके साथ उसकी पत्नी मधु नागर और महिला मैनेजर काजल भी थाईलैंड गई थी। बाद में मधु नागर थाईलैंड से भारत लौटी।उसे नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रवि काना और काजल को थाईलैंड की पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे भारत भेजा। दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि 17 जुलाई को काजल की जमानत याचिका स्वीकार हुई तथा 18 जुलाई को उसकी जमानत भरी गई। उसके बाद वह जेल से रिहा हुई है।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
यूनिजिफ ने आयोजित की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस, 21वीं सदी के कौशल और शिक्षा पर हुई चर्चा
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2023 एक्स्पो के 16वें संस्करण का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर से इंडिया एक्सपो मार्ट...
रैडिसन ब्लू होटल में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
फर्जी वोटिंग कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
अग्रसेन भवन बनेगा ग्रेटर नोएडा की पहचान” — सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन वैश्य समाज के सहयोग से ब...
मथुरा में खुलेगा यमुना प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय, न्यू मथुरा परियोजना को मिलेगी रफ्तार
Azam Khan News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी, आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा ह...
मेडिकल डिवाइस में 4000 से बड़े भूखंड का आवंटन साक्षात्कार से होगा
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
पुलिस ट्रेनिंग लेकर जब अपने गांव पहुंची लड़की तो हुआ... पढ़ें पूरी ख़बर
पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने पैतृक गांव पहुंचे सचिन पायलट
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में होगा पर्यावरण शिखर सम्मेलन , विश्व भर से जुटेंगे पर्यावरणविद, ईएसडीए इंडिय...
गणेशोत्सव में सजी कवियों की महफ़िल, दसवें दिन कवियों ने समां बांधा
जनता दर्शन में CM का लोगों को भरोसा, मत करें चिंता, दूर होगी सबकी पीड़ा: सीएम योगी
सेक्टर डेल्टा टू में हर्षोल्लास से हुई गोवर्धन पूजा, समाज में खुशहाली की कामना