रास्ता अवरुद्ध होने पर भड़के ग्रामीण, रोका ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य

ग्रेटर नोएडा : पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में वाहनों के आवागमन के लिए निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल को आज दादरी के आनंदपुर गांव के ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया . दरअसल आनंदपुर गाँव का मुख्य रास्ता जो जी.टी रोड की ओर निकल रहा था निर्माण के चलते अवरुद्ध था . ग्रामीण कई दिनों से इसके चलते परेशान चल रहे थे . जिसके बाद आज ग्रामीण भड़क गए और अनिल तोंगड़ के नेतृत्व में ग्रामीण इक्कठा हुए और ईस्टर्न पेरिफेरल का काम रोक दिया . बाद में प्रशासन से आश्वाशन मिलने और रास्ते को अवरुद्ध कर रहे मिट्टी के ढेर को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया . जिसके बाद ग्रामीण मान गए और मौके से चले गए . इस मौके पर सोनू प्रधान, चाहत राम, रवि प्रधान, सुमित पहलवान, नरेंद सिंह, विवेका, भोपाल सिंह प्रधान, विनोद बंसल, पूरण पंडित, विकल, संदीप शामिल हुए.

यह भी देखे:-

भाई ने की ऐसी करतूत सुन कर दंग रह जाएंगे आप, रिश्ता हुआ शर्मसार
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
मारीपत रेलवे स्टेशन के निकट फाटक 2 दिन के लिए रहेगा बंद
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने वृद्ध महिलाओं को वितरित किए सर्दी के कपड़े, शॉल और बर्तन
होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर पुलिस ने शांति समिति की बैठक
Afghanistan Crisis: काबुल की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, फंसे लोगों को निकलना चुनौती
श्रीराम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई, अंगद ने रावण का घमंड तोड़ा
ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय युवा संगीत सम्मेलन कल से
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट , 24 घंटे में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा  
सपाइयों ने मनाई बीपी मंडल की जयंती
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
घने कोहरे को लेकर परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी के लिए वाहन चालकों से...
सड़क हादसे में चोटिल हुए भाजपा विधायक
अमेरिका तक गूंज रहा जेवर का विकास, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही चर्चा
व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन , सत्यप्रकाश अग्रवाल पुनः अध्यक्ष चुने गये
यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, हरसंभव मदद करेगी सरकार–राकेश सचान