गैंगस्टर एक्ट में वांटेड इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 -25 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को थाना पुलिस ने नावेद पुत्र सलीम निवासी पिलखुआ हापुड़ तथा इमरान पुत्र हारून निवासी हापुड़ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ थाना दादरी में पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग चोरी, मादक पदार्थ बेचने सहित विभिन्न अपराधों को कारित करते हैं। इनके खिलाफ पूर्व में सात-सात मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी देखे:-

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर , चोरी की बाईकें बरामद
पार्सल में आपत्तिजनक सामग्री होने का भय दिखाकर महिला से 6 लाख रुपए की ठगी
दादरी पुलिस ने लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार , लूट की मोबाईल बरामद
SSC परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, STF ने ग्रेटर नोएडा से 7 आरोपियों को दबोचा
JAYPEE RESORT में कुक का खून से लथपथ शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
आबकारी विभाग ने पकड़ा लाखों का अवैध शराब, दो गिरफ्तार
सेक्टर-11 में पेंट की दुकान से 5 लाख की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश, जल्द कार्रवाई की मांग
बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
मोबाईल लूट क शतक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ बदमाश गिरफ्तार
शामली : पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो कुख्यात ईनामी बदमाश, इलाके में था आतंक
दादरी पुलिस को मिली शाबाशी, पुलिस तत्परता से बची गुडगाँव से अपहृत व्यापारियों की जान
ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत का मामला, पुलिस ने मॉल को किया सील
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में पांच गिरफ्तार