दनकौर में ताजिया-ए- जुलूस निकाला

गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर कसबे में मोहर्रम में ताजिया-ए- जुलूस निकाला जा रहा हैं। प्रातः 9 बजे से जुलूस-ए- ताजिया उंची दनकौर से शुरू हुआ। उंची दनकौर में पंचायती अखाडे से उस्ताद खलीफा पटाबाजी, बन्नेटी, गदका, चक्कर घुमाना आदि करतब दिखाते हुए कुरैशियान अखाडा पहुंचे और वहां से ताजिया निकलना शुरू हुआ। कुरैशियान अखाडे का ताजिया मुहल्ला लंग्गान वाला से होता हुआ फिर पंचायती अखाडा पहुंंचा। यहां कुरैशियान अखाडा और पंचायती अखाडे के दो ताजिए हो गए और फिर ये ताजिए पंचायत घर, सरकारी स्कूल होते हुए तांगे वाला मुहल्ला होते हुए सैफियान मुहल्ला पहुंचे। उंची दनकौर से ताजिए थाना रोड पहुंचते हुए मुहल्ला रोगनगरान पहुंचे और वहां से मुहल्ला प्रेमपुरी धनौरी रोड इल्लन के अखाडे से ताजिया और मुहल्ला रोगनगरान ताजिया लिया, फिर मोहल्ला पैंठ में महेंदी ताजिया लिया। बिहारी लाल चौक होते हुए लंबा बाजार पहुंचते हुए सबसे बडा अखाडा मुहल्ला भिश्तियान पहुंचें। मुहल्ला भिश्तियान में सभी ताजिए इकट्टा हो जाएंगे और फिर वहां से जुलूस-ए-ताजिया लंबा बाजार, सब्जी मंडी, पाटिया चौक, टीन का बाजार होते हुए मागरिब के वक्त मस्जिद रोगनगरान पहुंचेगे। यहां से थाना रोड और फिर कोतवाली पर पहुंच कर उस्ताद खलीफाओं की दस्तारबंदी होगी। यहां से बुर्ज वाले पीर होते हुए ताजिया उंची दनकौर स्थित बाबा फिरोज शाह चिश्ति की दरगाह पर कर्बला में खाक-ए- सुर्पुद किए जाएंगे। इस ताजिया के जुलूस में सलीम नंबरदार, जमाल खां अल्वी, इस्लाम मुल्लाजी, बबली, फारूख, भोले, वकील, सईद कुरैशी, गुलाम बशीर अली चिश्ती, कासिफ अब्बासी, कल्लू मिस्त्री, इल्लन, रसूला खां, अब्दुल, डा0 रहमत अली, फारूख अब्बासी आदि ताजियादार, उस्ताद, खलीफा के निर्देशन में दर्जनों खिलाडी यानी पट्ठे कई के तरह के हैरअंगेज करतब दिखाते हुए भी दिखाई दे रहे थे। वहीं लोग सर्बत, पानी, बिस्कुट आदि वितरित कर सबाब के लिए उन्मुख होते हुए भी दिखाई दिए।

यह भी देखे:-

श्री आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर की तैयारी जोरों पर
5 अगस्त को रामलीला कमेटी द्वारा साइट 4 में यज्ञ व पौधारोपण किया जायेगा
इस्कॉन मंदिर में धूम धाम से मनाया श्री कृष्ण छठी महोत्सव
कल का पंचांग, 27 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साधु संत महंतों का किया सम्मान
महा छठ पूजा पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, विभिन्न घाटों पर की श्रद्धाल...
आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी, जय माता दी के लगे जयकारे
कल का पंचांग, 24 मार्च 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 14 जुलाई 2020, जानिए शुभ अशुभ मूहुर्त
कल का पंचांग, 26 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आचार्य लोकेश का दावा: बृहस्पति की स्थिति को लेकर पंचांगों में बड़ी चूक
चमत्कारी गुप्त नवरात्रि आज से प्रारम्भ, इस बार गुप्त नवरात्रि में क्या है खास इस बार गुप्त नवरात्रि ...
कल का पंचांग, 23 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 26 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महा पंचमी उत्सव ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में धूमधाम से शुरू
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में तीसरे दिन की आहुति पूर्ण