श्रावण में हर सोमवार विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा विश्वनाथ

  • अलग-अलग स्वरूपों में किया जाएगा बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार
  • सीएम योगी ने सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों के सुगम दर्शन और सुरक्षा का दिया है निर्देश
  • दर्शन में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, चाक चौबंद की व्यवस्था में जुटा मंदिर प्रशासन
  • 22 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगा महादेव का अतिप्रिय सावन मास

वाराणसी, 16 जुलाईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले भक्तों के सुमग दर्शन व सुरक्षा का निर्देश दिया है। वहीं दर्शन में श्रद्धालुओं को भी परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन चाक चौबंद व्यवस्था में जुटा है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रावण मास के सभी सोमवार को महादेव अलग-अलग रूपों में दर्शन देंगे। इस वर्ष सावन में पांच सोमवार पड़ रहे है। प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ का अलग अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा। महादेव का अति प्रिय सावन मास इस वर्ष 22 जुलाई (सोमवार) से प्रारंभ होकर 19 अगस्त (सोमवार) तक चलेगा।

सावन में अलग ही रंग में दिखती है शिवमय काशी
शिवमय काशी सावन में अलग ही रंग में दिखती है। श्रावण माह के सभी सोमवार को बाबा अपने विभिन्न स्वरूपों में दर्शन देंगे। प्रत्येक सोमवार को उनके अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा। गौरी शंकर स्वरूप का श्रृंगार, अर्धनारीश्वर स्वरूप का श्रृंगार, बाबा का अपने परिवार माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी के साथ श्रृंगार होगा। इसके अलावा बाबा का रुद्राक्ष श्रृंगार व श्रावण पूर्णिमा वार्षिक झूला श्रृंगार भी किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि इस वर्ष सावन के सभी पांचों सोमवार को बाबा का श्रृंगार नके अलग अलग स्वरूपों का किया जायेगा। बाबा के दर्शन के लिए आने वाले भक्त श्री काशी विश्वनाथ का निम्न स्वरूपों का दर्शन कर पाएंगे।

सोमवार और श्रृंगार का रूप
22 जुलाई -2024 —पहला सोमवार- –बाबा के चल प्रतिमा का श्रृंगार

29 जुलाई -2024 —दूसरा सोमवार –गौरी शंकर (शंकर पार्वती )श्रृंगार

05 अगस्त 2024 —तीसरा सोमवार –अर्धनारीश्वर श्रृंगार

12 अगस्त-2024 —चौथा सोमवार –रुद्राक्ष श्रृंगार

19 अगस्त -2024 —पांचवा सोमवार — शंकर पार्वती गणेश श्रृंगार एवं श्रावण पूर्णिमा वार्षिक झूला श्रृंगार

यह भी देखे:-

शराब की दुकानों के मालिक ध्यान दें: 31 मार्च तक लौटानी होगी POS मशीनें
नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया शातिर लुटेरा, पैर में लगी गोली
छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान
स्वतंत्रता दिवस पर डीसीपी साद मियां, शक्ति मोहन अवस्थी समेत बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए ...
टेबल फैन से लगा करंट, मौत
मोहम्मद शमी के खिलाफ भद्दी टिप्पणियों को लेकर फेसबुक का ऐक्शन, कही ये बात
जीएल बजाज में मेन्टल हेल्थ कोंन्क्लेव का आयोजन
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी
मंडल आयुक्त मेरठ ने मोटो जीपी कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
इक्कीस गांवों के ब्राह्मणों ने बसपा प्रत्याशी का समर्थन दिया
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ संपन्न
वर्ल्ड हार्ट डे पर विशेष: फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने वर्ल्ड हार्ट डे किया सैलीब्रेट, डाक्टर ने...
मैं से हम के साथ आईआईए के प्रथम ब्रेकफास्ट गोष्ठी का आयोजन
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व शारदा विश्वविद्यालय द्वारा उघोग 4.0 की तत्परताः चुनौतियां और अवसर विषय...
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नव्य अयोध्या धाम
भारतीय किसान यूनियन व रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर