मिशन वन लाख प्लांट्स के तहत सामाजिक कार्यकर्ता ओम रायजादा ने किया प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा: मिशन वन लाख प्लांट्स के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पॉकेट 2, ओमेगा वन की एक ग्रीन बेल्ट में पौधा रोपण किया गया। जिसमें 100 से अधिक पीपल, नीम, आंवला व सहजन के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का आयोजन कवि, लेखक, पर्यावरण प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता ओम रायजादा के सौजन्य से हुआ। इस अवसर पर शैलेंद्र भाटिया नोडल ऑफिसर, नोएडा एयर पोर्ट और ओएसडी यमुना प्राधिकरण, आनंद मोहन, डायरेक्टर हार्टिकल्चर नोएडा प्राधिकरण और | सीनियर मैनेजर यमुना अथॉरिटी, ब्रिगेडियर (रि) एनपीएस चौहान, कर्नल आर डी एस चौहान, मनजीत सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, जे पी श्रीवास्तव, बी एस परिहार, ग्रुप कैप्टन (रि) ए.के. सिन्हा, मंजीत सिंह, हरिंदर भाटी, आलोक सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पी 3, परितोष भाटी, मयंक, अंजू पुंढीर, ज्योति, निधि माहेश्वरी, मनोज सिंघल व ओम रायजादा सपरिवार उपस्थित थे। शैलेंद्र भाटिया ने पर्यावरण का महत्व समझाया उन्होंने बताया कि इंसान पर्यावरण से जितनी ऑक्सीजन लेता है उतनी ऑक्सीजन लौटने के लिए प्रयास नहीं करता है। शैलेंद्र भाटिया और आनंद मोहन ने ओम रायजादा के पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने के प्रयासों की सराहना की।

यह भी देखे:-

पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी: राजनाथ सिंह
यातायात माह का हुआ समापन, 2.5 लाख वाहनो पर की गयी कार्यवाही
अब ग्रेटर नोएडा में भी पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, लावारिस कुत्तों के लिए बन...
ग्रेटर नोएडा में आरएसएस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, सोसाइटी कर्मियों के साथ किया स्नेह भोज
शारदा विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान के तहत 500 पौधे लगाए
आबकारी टीम और बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
कोरोना से बच्चों का जीवन दांव पर लगा देखना हृदय विदारक:सुप्रीम कोर्ट
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी का फ़ाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेला गया
दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया 8 दिवसीय अर्हम ध्यान योग दिवस
शारदा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मिला सम्मान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बदलेगी पूरे एनसीआर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सिंगापुर के टेमासेक पॉलिटेक्निक से आये छात्रों का किया ज़ोरदार स्वागत
जाट समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने मनाया जश्न
PM Modi US Visit: अमेरिका दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी