बेख़ौफ़ बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर की लूट

ग्रेटर नोएडा: कासना कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेक्टर स्वर्ण नगरी के गेट नम्बर तीन के पास बुजुर्ग को बदमाशों ने लिफ्ट देकर आधे घंटे तक बंधक बनाकर सड़को पर घुमाया। कार सवार बदमाश बुजुर्ग की सोने की अंगूठी व आठ हजार रुपये लूट कर पीड़ित को सेक्टर डेल्टा तीन में स्थित साई मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कासना पुलिस से की। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर स्वर्ण नगरी में हिंदु जागरण मंच की बैठक में नोएडा के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हिस्सा लेने आए थे। राधेश्याम दिन में दो बजे के आस पास बैठक से वापस नोएडा जाने के लिए परीचौक की तरफ पैदल ही जा रहे थे। सेक्टर स्वर्ण नगरी के गेट नम्बर तीन के पास एक कार उनके पास आकर रूकी। उसमें चार लोग पहले से सवार थे। कार सवारों ने राधेश्याम से कहा कि वह नोएडा जा रहे है। यह सुनकर बुजुर्ग उनकी कार में बैठ गए। कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने कार में ही बुजुर्ग को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की। आधे घंटे तक बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर घुमाया। साई मंदिर के पास बदमाश बुजुर्ग को सड़क पर फेंक कर चले गए। बदमाश पीड़ित से आठ हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी लूट कर फरार हो गए।

कासना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी देखे:-

28वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
एनसीआर क्षेत्र में अवैध हथियार बेचने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार
लूटपाट करने वाले चार बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
साइबर ठग ने केवाईसी के बहाने बुजुर्ग को लगाया लाखों का चूना
गर्मी का कहर: डीएम ने अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश
शातिर लुटेरा गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
पशुओं को चोरी करके ले जा रहे दो चोरों को दबोचा
केमिकल फैक्ट्री के टैंक में सफाई करने उतरे दो श्रमिकों की मौत
ग्रेटर नोएडा : सेना भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, पूर्व फौजी गिरफ्तार, छह सेना के कर्मचारी की है तलाश
9 वीं कक्षा का छात्र चल रहा था वाहन चोरी का गैंग, दो गिरफ्तार
अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
मासूम के साथ बलात्कार करने वाला डॉक्टर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार , पैर में लगी गोली
Ryan’ Virtual Literary Extravaganza
घर मे बंद बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस