डीएम ने बी.एस.जी.एस.एस. संस्थान द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारंभ

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता को लेकर आम जनमानस को किया गया जागरूक
  • पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक संख्या में करें पौधारोपण : डीएम

स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति स्थानीय समुदाय के बीच समग्र व्यवहार परिवर्तन लाना एवं स्वच्छ भारत के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निरंतर प्रेरणा और जागरूकता के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर सत्र के तहत बिश्नोली सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के माध्यम से संचालित स्वच्छता पखवाड़ा जुलाई 2024 का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता और पर्यावरण को मजबूत करना विषय पर आयोजित किया जा रहा है, यह अभियान घरेलू स्तर पर उचित स्वच्छता बनाए रखने पर केंद्रित है। सभी आम जनमानस स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन की क्रियाकलापों में समायोजित करते हुए साफ-सफाई पर अपना विशेष फोकस रखें एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सब का दायित्व है। हम सबको अपने आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए। उन्होंने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और आम जनमानस से कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का हिस्सा बने।

इस अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के बीच पोछा लगाने के कपड़े, कीटनाशक फिनायल और टॉयलेट क्लीनर सहित स्वच्छता किट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता पैदा करने के अलावा, हरौला में महत्वपूर्ण स्थान पर स्वच्छ भारत अभियान पर प्रेरक नारे वाले बैनर प्रदर्शित किए गए। अभियान में भाग लेने वालों ने बीपीसीएल के लोगों ने स्वच्छ भारत की भावनाओं को व्यक्त करने वाले नारे प्रदर्शित करने वाले टी-शर्ट पहनी।

बीएसजीएसएस से नंदिता बक्शी, सीईओ जे.एन. राय, निदेशक परियोजना अनूप कुमार ने इस संबंध में गतिविधियों का समन्वय किया। हरौला में व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के साथ-साथ स्थानीय जन आरोग्यम टीम के प्रशिक्षुओं ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी गण, प्रमुख (एचआरएस) बीना मनसुख, संजय सचदेव तथा बीपीसीएल से नदीम उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

AKTU का परीक्षा परिणाम घोषित
यमुना प्राधिकरण : बिना केवाईए कराए ही संपत्ति ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन कर सकते है आवेदन
UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
तीन कृषि बिल के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर भावविभोर हुए श्रोता
इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में जोरदार वापसी की
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला : बोलीं,  लखीमपुर कांड के अपराधियों को पीएम-सीएम का संरक्षण 
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
चुनाव के मद्देनजर एक्टिव हुआ आबकारी विभाग, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
फॉर्मेसी और मैनेजमेंट की इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
Dhanteras 2021 : जानिये आज धनतेरस पर खरीदारी करने का क्या है शुभ मुहूर्त
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
गोरखपुर दौरा: आज दो विश्वविद्यालयों की सौगात देंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यहां देखें पूरा शेड्यूल
चारमूर्ति चौक पर बनेगा अंडरपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, प्राधिकरण की कवायद तेज, एसीईओ प्रेरणा ...