प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पीट-पीट कर की, प्रेमी का साथी भी घायल, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में गांव पीपलका अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी और उसके साथी को पकड प्रेमिका के पिता ने गांव वालों के साथ मिलकर मारपीट की. जिसमें दोनों घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें प्रेमी की मौत हो गई है. मृतक के परिजन की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि अस्तौली निवासी कमल अपने साथी जितेंद्र के साथ अपनी एक पूर्व परिचित युवती से मिलने ग्राम पीपल का गया हुआ था. इस दौरान युवती के पिता ने गांव के कुछ अन्य लोगों को बुलाकर जितेंद्र और कमल को पकड़ लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर जितेंद्र और कमल के परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और वारदात की सूचना थाना दनकौर पुलिस को दी. इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई. कमल के परिजनों ने थाना दनकौर में शिकायत दर्ज कराई जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

आम्रपाली दुबे के बाद निरहुआ भी हुए कोरोना से संक्रमित, फिल्म की शूटिंग टली
लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीती
मॉडर्न स्कूल में छात्रों को साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई
नौकरी छूटी, घर भी गया ...दंपती ने राजमा-चावल बेचकर बनाई पहचान
महाकुंभ 2025: भक्तों के लिए भव्य आयोजन, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी और स्वच्छता का अनोखा संदेश!
NEWS FLASH : कार में सवार परिवार को बंधक बनाकर लूट
हायरैंक बिजनेस स्कूल, नोएडा ने उद्यमिता और स्टार्टअप्स पर सेमिनार आयोजित किया
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने गूंडों पर लगाया गैंगस्टर
गाँवो के लिए प्राधिकरण का बजट है नाकाफी - नोवरा
डीएम बी.एन. सिंह का कार्यालयों पर औचक निरीक्षण, कड़े दिशा-निर्देश दिए 
Taksh Bamnawat, Bestselling teen author of the month
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
कोरोना के चलते इन छह राज्यों में हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, देखें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ये ...
राहुल गांधी की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से बातचीत, भारत की वर्तमान स्थिति पर अमेरिका की खामो...
लाठी -डंडे से हमला कर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, गैंग में तीन नाबालिग भी हैं शामिल
ह्यूमन टच फाउंडेशन के लिटरेसी सेंटर में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह