नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा पायलट एविएशन इंस्टीट्यूट

जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दिसम्बर अंत तक चालू होने से पहले ही विमान कंपनियां समझौता करने लगी है। भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो व आकाश एयर कुछ दिन पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसको लेकर समझौता कर चुकी है। इसी महीने इंडियन एयरलाइंस भी समझौता करेगी। सोमवार को इंडिगो के वायस प्रेसीडेंट रजत कुमार ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों से मुलाकात करके यहां से छह महीने में 75 घरेलू उड़ान शुरू करने का प्लान भी पेश किया। इस प्लान के तहत एनआईए के लोकार्पण संग इंडिगो को 25 उड़ाने प्रारंभ हो जाएंगी। लोकार्पण के दो महीने के भीतर ही घरेलू उड़ानों की संख्या 25 और बढ़ाने के साथ छह माह में इनकी संख्या 75 करने की योजना का जिक्र किया गया है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह से इंडिगो के वायस प्रेसीडेंट रजत कुमार ने मुलाकात करके नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे एविएशन इंस्टीट्यूट खोलने के लिए सात एकड़ जमीन मांगी। सीईओ ने एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही जमीन देने का प्रस्ताव दिया लेकिन इंडिगो अधिकारी ने परिसर से बाहर उससे सटे जमीन की मांग रखी। सीईओ के निर्देश पर यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों ने तुरंत ही इंडिगो की टीम को एयरपोर्ट से सटे सात एकड़ जमीन दिखाने का काम किया। तीन जगह जमीन दिखाया, एक जगह जमीन पसंद आने के साथ उसको फाइनल कर दिया गया है। जल्द ही जमीन देने का अग्रिम प्रक्रिया पूरी होगी। जिले के जेवर में तैयार हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस व अकासा एयर के बाद अगले सप्ताह इंडियन एयरलाइंस भी एमओयू करने जा रही है। इंडिगो जहां घरेलू फ्लाइट मुहैया कराएगी वहीं अकासा एयर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट मुहैया कराएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्रेलमैन ने इंडिगो के एविएशन इंस्टीट्यूट खोलने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। इंडिगो के इस एविएशन इंसटीट्यूट में नए पॉयलटों की ट्रेनिंग से लेकर विमान रखरखाव इंजीनियरिंग जैसे कई पाठयक्रम भी शुरू करेगी।

यह भी देखे:-

सरकार के निर्देश पर अमेठी जनपद में आज तीसरे चरण की वैक्सिनेशन शुरू
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
सिटी पार्क में आज शाम पांच बजे से होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाएं आनंद
बिना वृक्षों के जीवन असंभव,जीवन हेतु करें पौधारोपण - आलोक नागर
यूपी : बीते 24 घंटे में सिर्फ 310 कोरोना केस मिले, 2.38 करोड़ लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन 
डेल्टा प्लस वैरिएंट का टीके पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का कोई वैज्ञानिक डाटा उपलब्ध नहीं : डॉ. वीके पॉ...
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत
Yamuna Authority की 79वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या खास निर्णय लिए गए
भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अभूतपूर्व प्रगति, डॉ. महेश शर्मा ने साझा किए प्रमुख योजनाएं
योगी सरकार ने कार्यकाल के अंतिम बजट में किसानों को साधने की कोशिश, कई एलान
दादरी में आरबी नॉर्थलैंड इंस्टिट्यूट में बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 558 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
गौतमबुद्ध नगर से गैर जोन के लिए रिलीव हुए इन कोतवाली के प्रभारी 
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पारदी गिरोह के 25-25 हजार के ईनामी तीन बदमाश गिरफ्तार
नशे के सौदागरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 5 तस्कर गिरफ्तार, 65 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
धरने पर बैठे सभासदों ने विधायक से एकांत में मिलकर समस्याओं से अवगत कराया
भांजे पर लगाया लूट मारपीट करने का आरोप , पुलिस से की शिकायत